स्वादिष्ट नारियल तिल की ग्रेवी बनाने की सरल विधि

ये ग्रेवी साउथ इंडिया की लोकप्रिय ग्रेवी है। इस ग्रेवी का प्रयोग फ्राइड बैगन, कुक्ड बनाना या फिर कोफ्ते के लिए किया जा सकता है।

विधि

एक गर्म पैन में जीरा डाल दे। हल्का सा भून ले। अब इसमें तिल को डालके हल्का सा भून ले। हल्का रंग बदलने तक। ध्यान रखे की तिल को जयादा ना भुने वार्ना ग्रेवी कड़वी हो जाएगी। अब इसे अलग बाउल में निकल के रख ले। गर्म पैन में तेल डाले। तेल गर्म होने पे इसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून ले। फिर इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भुने। मध्यम आंच पे चलाते हुए भुने जब तक तेल अलग ना हो जाये। फिर इसमें लाल मिर्च डाल दे। इसको भुने।

अब एक ग्राइंडर में ठन्डे हो चुके तिल, नारियल का भूरा, जीरा और थोड़ा सा पानी डालके बारीक़ ग्राइंड कर ले। मसाले से तेल अलग हो जाने पर इसमें ये बारीक़ पेस्ट डालके फिर से तेल अलग होने तक भून ले। मसाला गाढा हो जाने पे इसमें एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें नमक, गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर दो तीन मिनट तक पकने दे। तैयार है नारियल तिल की ग्रेवी। हरे धनिये से गार्निश करे।


सामग्री

साबुत जीरा ½ छोटी चम्मच

तिल 1 बड़ा चम्मच

तेल 2 बड़े चम्मच

टमाटर 2

अदरक ½ इंच का टुकड़ा

हरी मिर्च 1

हल्दी पाउडर ¼ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च ¼ छोटी चम्मच

नारियल 1 कप घीसा हुआ

नमक स्वादानुसार

गर्म मसाला ¼ छोटी चम्मच

हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    आम का गलका बनाने की सरल विधि

    आम का गलका उत्तर भारत, विशेषकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में बनाया जाने वाला एक पारंपरिक, खट्टा-मीठा और मसालेदार व्यंजन है। इसे कच्चे आम और मसालों से तैयार किया जाता है और यह पूरी, पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। आवश्यक सामग्री कच्चे आम – 3–4 (मध्यम…

    Spread the love
  • नवरात्रे स्पेशल : नमकीन ड्राई फ्रूट्स

    नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन डॉयफ्रुइट्स बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मखाने                                                2 कप बादाम                                                1 कप काजू                                                   1 कप सेंधा नमक                                          स्वादानुसार तेल                                                    तलने के लिए…

    Spread the love
  • |

    रेस्टोरेंट्स जैसा लाल रंग का सिरका प्याज कैसे बनाएं

    गर्मियों के दिनों में प्याज खाना हमेशा से ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अलग-अलग तरीकों की प्याज का सलाद खाना आप पसंद भी करते होंगे। लेकिन रेस्टोरेंट वाले सिरका प्याज का जो मजा है और जो उसकी देखने की खूबी है उसका कहना ही क्या। उसका स्वाद आप भी घर में ले…

    Spread the love
  • अच्छी सेहत के लिए खाये ओट्स इडली

    ओट्स हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। पर अगर आप को ओट्स खाना पसंद न हो तो आप इसकी इडली बना कर भी खा सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है। साथ ही पौष्टिक भी होती है। आइये जानते हैं ओट्स इडली बनाने की…

    Spread the love
  • नवरात्रि स्पेशल : सूजी और साबूदाना का स्वादिष्ट चीला

    सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ हल्का फुल्का खाने का मन हो तो झटपट तैयार होने वाला सूजी और साबूदाने का स्वादिष्ट चीला जरूर बना कर देखें। यह बनने में बहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही उम्दा। इस चीले को आप खाने में भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल…

    Spread the love
  • |

    चॉकलेट शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक चॉकलेट का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको चॉकलेट शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री दूध                                  1 गिलास चीनी                               2 छोटा चम्मच चॉकलेट सिरप…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *