हलवाई जैसी आलू की ग्रेवी वाली स्वादिष्ठ सब्जी

Image Source: Google Search

आलू की सब्जी तो सभी ने कई प्रकार से बनाई और खाई होगी। परंतु यदि हलवाई जैसी आलू की सब्जी घर पर ही बनाई जाए तो मज़ा ही आ जायेगा ना? तो आइए आज हम जानते है इसीकी रेसिपी।

सामग्री

उबले आलू 5 मध्यम आकार के

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

अमचूर 1 छोटा चम्मच

गर्म मसाला 1/2 छोटा चम्मच

जीरा ½ छोटा चम्मच

हींग 1 चुटकी

गेंहू का आटा  1 बड़ा चम्मच

अदरक 1/2 इंच का टुकड़ा बारीक कटा हुआ

हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई

लाल साबुत मिर्च 2 छोटा चम्मच

घी 2 छोटा चम्मच

मेथी दाना 1/2 छोटा चम्मच

सौंफ ½ छोटा चम्मच

धनिया पत्ती गार्निश करने के लिए

विधि

सबसे पहले सभी आलूओं को छील कर छोटे बड़े टुकड़ो में मैश कर लें। अब गैस पर कढ़ाई को रखे और उसमें आलू को डालें । साथ ही में इसमे हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, अमचूर, गर्म मसाला और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें लगभग 2 गिलास पानी डालकर हाई फ्लेम पर पकायें। एक कटोरी में गेहूँ का आटा ले कर उसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें । अब सब्जी में इस घोल को मिला कर अच्छी तरह से मिलाएं। ऐसा करने से ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी। अब इसको उबलने दें।

अब एक तड़का पैन को लेकर उसमें घी को डालें। सबसे पहले इसमे जीरा तड़काएँ। फिर इसमें अदरक, मेथी दाना, सौंफ, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर गरम करें। तैयार है तड़का। अब इस तैयार तड़के को सब्जी में मिलाएँ और गर्मागर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    वेज पुलाव की स्वादिष्ट रेसिपी

    सामग्री: बासमती चावल 2 कप पानी आवश्यकतानुसार पानी तेल 1 बड़ा चम्मच घी 2 बड़े चम्मच साबुत मसाले जीरा 1/2 टीएसपी हरी मिर्च 3 बड़ी इलायची 1 दालचीनी 1 इंच लौंग 4-5 साबूत काली मिर्च 4-5 नग. तेज पत्ता 2 प्याज 2 (कटा हुआ) अदरक लहसुन और काली मिर्च का पेस्ट 2 बड़े चम्मच टमाटर…

    Spread the love
  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना

    हम लोग तरह तरह के बर्तनो में खाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना। तो आइये शुरू करते हैं। ताम्बे के बर्तन ताम्बे के बर्तनो में खाना खाने से व्यक्ति को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनने की सरल विधि

    पुलाव खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: तेल               3 छोटा चम्मच टोफू के टुकड़े…

    Spread the love
  • |

    बिना ओवन के कैसे बनाये बिस्कुट

    बिस्कुट वैसे तो सभी उम्र के लोगों को पसंद होते है पर बच्चे इसे बड़े ही ख़ुशी से खाते हैं। और अगर ये बिस्कुट देसी घी के बने हो तो ये और भी पौष्टिक हो जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं घर में कढ़ाई में कैसे बनाये बिस्कुट। विधि: सबसे पहले आटा…

    Spread the love