5 मिनट्स में बनाये स्वादिष्ट दही की सब्जी

Image Source: Google Search

दही की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है साथ ही ये बहुत हैल्थी भी है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री :

दही                        2 कप

प्याज                      1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च                2 लम्बी कटी हुई

हींग                       1 चुटकी

नमक                     स्वादानुसार

हल्दी पाउडर         1/2 tsp

साबुत जीरा           1/2 tsp

बेसन की बूंदी       1/2 छोटा कप

कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 tsp

गर्म मसाला           1/2 tsp

धनिया पाउडर       ¾ tsp

तेल                       1 बड़ा चम्मच

कस्तूरी मेथी          1 चुटकी

विधि

एक कड़ाई में तेल गर्म करें फिर इसमें जीरा और हींग चटकाएं। अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर तेज़ आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भुने। अब इसमें नमक मिलाएं। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। थोड़ी देर पकाने के बाद गैस को धीमा करें और इसमें दही डालें। धीमी आंच पर लगातार चलते हुए दही को एक सार करें।

अब इसमें धनिया पट्टी और कस्तूरी मेथी डालकर एक उबाल आने दें। अब इसमें गर्म मसाला और बूंदी डालें। माध्यम आंच पर एक उबाल आने तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें। तैयार है झटपट बनने वाली स्वादिष्ट दही की सब्जी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    राखी स्पेशल : बिना तंदूर के कैसे बनाये तंदूरी रोटी

    कुछ चीज़ो का जायका तो तंदूरी रोटी के साथ ही आता है, पर क्या करे अगर आप के पास तंदूर न हो तो? आइए जानते है बिना तंदूर के तंदूरी रोटी बनाने की विधि | सामग्री 2 कप मोटा गेहूं का आटा 1/4 कप मैदा 2 बड़े चम्मच घी 2 बड़े चम्मच दही नमक स्वाद…

    Spread the love
  • कैसे स्टोर करे हरी मिर्च और हरे धनिया को तीन महीने तक बिना ख़राब हुए

    सबसे पहले सभी हरी मिर्च को अच्छी तरह से सूती कपड़े से पोछ ले जिससे इसकी नमी ख़तम हो जाये।  फिर इसकी सभी डंडी को तोड़ कर अलग कर दे। अब एक एयरटाइट डिब्बे में टिश्यू पेपर या न्यूज़ पेपर लगा ले फिर इसमें सभी हरी मिर्च को डालके ऊपर से टिश्यू पेपर या न्यूज़…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट अचारी भिंडी बनाने की सरल विधि

    विधि भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये. सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को तीन-चार भाग करते हुये, आधा पोना इंच के साइज में काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    गाजर का हलवा बनाने की सरल विधि

        गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa) भारतीय मिठाइयों में से सबसे लोकप्रिय मिठाई है। इसको ठंड के मौसम में विशेष रूप से बनाया और खाया जाता है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से गाजर, दूध, घी, चीनी और मेवे का प्रयोग किया जाता है। सामग्री: गाजर – 1 किलो (कद्दूकस की हुई)…

    Spread the love
  • जानिए तेज़ पत्ते के फायदे

    तेज़ पत्ता एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण होते हैं। तो आइये जानते हैं तेज़ पत्ते के फायदे। जिन व्यक्तियों को शुगर या मदुमेह की बीमारी हो उन्हें अपने खाने में तेज़ पत्ते…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *