स्वादिष्ट अचारी भिंडी बनाने की सरल विधि

विधि
भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये. सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को तीन-चार भाग करते हुये, आधा पोना इंच के साइज में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मेथी दाने, सरसों के दाने, जीरा, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

भुने मसालों में भिन्डी, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मासाला डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिलाते हुए और सारे मसाले भिन्डी के ऊपर अच्छी तरह चिपकने तक 2 मिनिट के लिए भून लीजिए.

भिन्डी को ढककर के धीमी आंच पर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए और इसके बाद चैक कर लीजिए. सब्जी को अच्छे से चलाकर फिर से 3-4 मिनिट के लिए

ढककर पकने दीजिए. बीच-बीच में भिन्डी को चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं और अच्छे से पक जाए.
लगभग 12 मिनिट में सब्जी बनकर के तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी पर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादिष्ट अचारी भिन्डी बनकर के तैयार है, आप इस सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाईये.

सामग्री

भिन्डी – 300 ग्राम
सरसों का तेल – 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
जीरा – ½ छोटी चम्मच
सरसों के दाने – ½ छोटी चम्मच
मेथी दाना- ¼ छोटी चम्मच
हींग – 1 पिंच
हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
अमचूर – ¼ छोटी चम्मच
नमक – ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
सौंफ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच
अदरक – 1 छोटी चम्मच पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: खजूर और इमली की चटपटी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो खजूर और इमली की तो क्या कहना। आज हम आपको खजूर और इमली की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री खजूर                                        1 कप (बीज निकला हुआ)…

    Spread the love
  • बनाएं स्वादिष्ट और स्पेशल छोले भटूरे

    छोले भठूरे एक ऐसा व्यंजन है जिसे सभी कोई हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। विशेषतौर पर उत्तर भारत में यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री भटूरे के लिए मैदा                              300 ग्राम ईनो                              1/2 पैकेट सूजी                             50 ग्राम छोले के लिए काबुली चने…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकीन मठरी बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकीन मठरी। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के लिए नमक                                       स्वादानुसार विधि सबसे पहले एक बाउल में मैदा और 1 बड़ा चम्मच तेल…

    Spread the love
  • कैसे बनाये पानी से घी

    दूध की मलाई से माखन बनाना फिर उस से घी निकालना तो सभी जानते है क्योंकि ये तो एक पारंपरिक तरीका है। परन्तु पानी से भी घी निकाला जा सकता है। आइये जानते है कैसे निकाले पानी से घी। विधि : सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबाल कर ठंडा होने दे। फिर उसे फ्रिज में रख दे। उसमें मोटी सी मलाई पड़ जयेगी उसे निकाल के एक कटोरे में इकट्ठा कर ले। इस तरह से 10-12 दिन तक मलाई इकट्ठा कर ले। लगभग 1 किलो मलाई इकट्ठा हो जाएगी। इस 1…

    Spread the love
  • जाने मूंगफली खाने के फायदे

    मूंगफली तो लगभग सभी को पसंद होती है। सर्दियों के मौसम में ये ज्यादा खाई जाती है। आज हम आपको मूंगफली खाने के फायदे बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। मूंगफली खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। जिस के कारण ये आपको ह्रदय सम्बंधित बीमारियों से बचाता…

    Spread the love
  • |

    5 मिनट में बनाएं बिना दूध और मावे के गाजर का हलवा

    गाजर का हलवा किसे पसंद नहीं होता। लेकिन इसको बनाने में ज्यादा समय लगता है। आज हम आपको 5 मिनट्स में गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। सामग्री गाजर 1 किलो मिल्क पाउडर आधा कप घी 2 बड़े चम्मच चीनी एक कप इलायची 5 बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स स्वाद अनुसार विधि…

    Spread the love