|

Chefshipra Recipe: राजमा सब्जी बनाने की सरल विधि

राजमा ki सब्जी

सामग्री:

  • राजमा – 1 कप
  • प्याज – 2 बारीक कटे हुए
  • टमाटर – 2 पिसे हुए
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1-2
  • तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

बनाने की विधि:

  1. राजमा को अच्छी तरह धोकर 7-8 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।
  2. भीगे हुए राजमा को कुकर में नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें।
  3. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
  4. जीरा चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  5. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट पकाएं।
  6. अब टमाटर डालें और मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च) मिलाकर तेल छोड़ने तक भूनें।
  7. उबले हुए राजमा को मसाले में डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।
  8. 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए।
  9. अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

परोसने का तरीका:

गरमागरम राजमा सब्जी को चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।

खास टिप्स:

  • राजमा को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा मक्खन या क्रीम भी डाल सकते हैं।
  • धीमी आंच पर पकाने से राजमा का स्वाद और गाढ़ापन बढ़ जाता है।

स्वादिष्ट और पौष्टिक राजमा सब्जी परिवार के हर सदस्य को बेहद पसंद आएगी।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts