|

Chef Shipra Cooking: एग्ग्लेस केक वो भी बिना मैदे, गैस और ओवन का

हम सभी जानते है की नया साल आने वाला है और अधिकतर हममे से कई लोग नए साल पर घर में ही केक बनाते भी है। आज हम आपको बताने  रहे है एक ऐसा ही आसान सा केक बनाने का तारीका जिसमे आपको अंडे, मैदे, गैस और ओवन किसी भी चीज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह केक  स्वादिष्ट भी बनता है।

सामग्री

ब्रेड                                           9 स्लाइस

पीसी चीनी                                 2 बड़े चम्मच

पानी                                          2 बड़े चम्मच

वैनिला एसेंस                              1/2 छोटा चम्मच

व्हिप्पड क्रीम                              1 कप

डार्क चॉकलेट                            2 बड़े चम्मच

हॉट व्हिप्पड क्रीम                       2 बड़े चम्मच

कोको पाउडर                            1/2छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले ब्रेड के किनारों को निकाल ले। अब इसको कटोरी से काट ले। अब एक कटोरी में पीसी चीनी, पानी और वैनिला एसेंस को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब एक अलग बाउल में व्हिप्पड क्रीम को डालकर लगभग दस मिनट्स तक फेंटे। ऐसा करने से हमारे केक आइसिंग तैयार हो जायेगी। अब केक बोर्ड पर बीच में क्रीम की एक लेयर लगा ले। इसके ऊपर ब्रेड के टुकड़े रख दे और पहली लेयर तैयार कर लें। इसके ऊपर शुगर सिरप को लगाएं। फिर इस पर क्रीम की मोटी सी लेयर लगा लें।

अब इसके ऊपर ब्रेड की दूसरी लेयर लगाएं।  अब दूसरी लेयर के ऊपर भी शुगर सिरप को लगाएं। फिर इस पर क्रीम की मोटी सी लेयर लगा लें। इसी तरह से तीसरी लेयर भी तैयार कर लें। तैयार है हमारे केक का बेस। अब इसको चारो तरफ से क्रीम लगा कर तैयार कर ले। अब एक बाउल में डार्क चॉकलेट और हॉट व्हिप्पड क्रीम को अच्छी तरह से मिला ले।  अब इसमें कोको पाउडर को मिला लें। अब इसको केक के ऊपर सजावट के लिए आइसिंग मोउल्ड्स में डालकर अपने केक को सजा लें। तैयार है हमारा स्वादिष्ट केक वो भी बिना अंडे, मैदे, गैस और ओवन के प्रयोग के।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    होटल के स्टाइल में बनाइये घर पर कटहल की सूखी सब्जी

    कटहल की सब्जी वैसे तो हर घर में बनती ही है। पर आज हम आपको होटल के स्टाइल में कटहल की सूखी सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है। अगर आप ऐसे कटहल की सूखी सब्जी बनाएंगे तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जायेंगे। आइये जानते है इसको बनाने की सरल रेसिपी। सामग्री:…

    Spread the love
  • झटपट ब्रेड उपमा बनाने की विधि

    झटपट नाश्ता बनाना है तोह इसको तरय करो। फटाफट बनती है और टेस्टी भी बहुत जयादा है। सामग्री : तेल राई करि पत्ता प्याज ब्रेड नमक हल्दी विधि: सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें। फिर उसमे राई और करी पत्ता डालें। अब प्याज को डालकर भूनें। फिर ब्रेड के टुकड़े की डालें। साथ ही…

    Spread the love
  • घर बैठे स्वादिष्ट पॉप कॉर्न बनाने की सरल विधि

    पॉप कॉर्न तो सभी लोग पसंद करते हैं और अगर ये मूवी या टीवी देखते हुए खाने को मिल जाए तो क्या कहना। आइये हम आपको बताने जा रहें हैं घर पर पॉप कॉर्न बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्की के दाने         50 ग्राम बटर या घी              1 चम्मच नमक                    स्वादानुसार विधि…

    Spread the love
  • |

    चटपटी मसाले वाली स्वादिष्ट मूंगफली

    मूंगफली तो सभी पसंद करते हैं। पर आज हम आपको मसाले वाली मूंगफली की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                           100 ग्राम नमक                              स्वादानुसार तेल                                 तलने के लिए लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटी चम्मच धनिया पाउडर                  ¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर                ¼…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट रोस्टेड पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर तो सभी अपने अपने तरीके से बनाते ही है। परन्तु क्या आपने कभी रोस्टेड पनीर ट्राय किया है? इसको बनाना बहुत ही आसान है और यदि इसको लच्छा परांठा के साथ खाया जाए तो ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कश्मीरी लाल मिर्च…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी कॉफ़ी बनाने की सरल विधि

    कॉफ़ी एक ऐसा पेय है पदार्थ है जो की हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। ये स्वास्थय की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री कॉफ़ी                              1 छोटा चम्मच चीनी                               2 छोटे चम्मच दूध                                  2 कप कॉफ़ी पाउडर                  1 चुटकी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *