नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स

नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स
नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स
Image Source: Google Source

व्रत के समय सबसे ज्यादा मुश्किल होता है इस बात को तय कर पाना की व्रत के सामान को प्रयोग में लाकर ऐसी क्या चीज बनाई जाए जिससे कि पेट भर जाए। तो आइए जानते हैं एक ऐसी ही आसान सी रेसिपी आलू के बॉल्स बनाने की।

सामग्री

उबले आलू 4 (मध्यम आकार के)

समा के चावल 1 कप

सेंधा नमक स्वाद अनुसार

धनिया पत्ती 3 से 4 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

काली मिर्च 15 से 20 दाने

साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च 2 से 3 (बारीक कटी हुई)

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले समा के चावल को अच्छी तरह से धोकर 1 घंटे के लिए पानी में भीगा कर रखें। अब इसका अतिरिक्त पानी निकाल कर इसको कुकर में डालें और साथ में लगभग दो कप पानी भी डाल दें। अब कुकर में एक सीटी आने तक इसको पका ले। सिटी आ जाने पर फ्लेम को धीमा कर दें और 2 मिनट तक इसे पकने दें। 2 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।

पूरी तरह से प्रेशर निकल जाने पर चावलों को एक बाउल में निकाल कर ठंडा करें। अब इसमें मसला हुआ आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, पिसा जीरा  और पिसी हुई काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

अब हाथों को तेल से ग्रीस करें और इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें। अब कढ़ाई को गैस पर रखें और तेल को तेज गर्म करें। तेज गर्म तेल में एक-एक करके सभी बॉल्स को डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून ले। तैयार हैं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स। इसको हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • मशरुम मंचूरियन बनाने की सरल विधि

    मशरूम मंचूरियन एक ऐसा व्यंजन है जो की युवा वर्ग में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ताज़े छोटे मशरुम              250 ग्राम अदरक लहसुन पेस्ट         1 चम्मच कोर्न्फ्लौर                         4-5 चम्मच मैदा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love
  • Chefshipra: गणेश चतुर्थी पर लगाएं स्वादिष्ट मोदक का भोग

    इस बार गणेश चतुर्थी पर लगाएं स्वादिष्ट मोदक का भोग। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री (Ingredients) मावा/खोया – 250 ग्राम पिसी चीनी – 150 ग्राम इलायची पाउडर – ½ चम्मच काजू-बादाम (बारीक कटे हुए) – 2-3 बड़े चम्मच घी – 1 बड़ा चम्मच केसर/पिस्ता (सजावट के लिए) – इच्छानुसार विधि (Method)…

    Spread the love
  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • जानिये अंगूर खाने के फायदे

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    घर पर बनाएं मावे के स्वादिष्ट पेड़े

    मावा के पेड़े बनाने में बहुत ही आसान है और ये सभी को बहुत ही पसंद भी आते है। जब कभी भी किसी के स्वागत में या किसी त्यौहार पर आप चाहे इसे बना सकते है। तो आइए जानते है मावा पेड़ा बनाने का तरीका। सामग्री मावा                …

    Spread the love