|

स्वादिष्ट मुग़लई परांठा बनाने की सरल विधि

संक्रमण के कारण बाहर का खाना पीना मना है। पर क्यों ना इस सर्दियों के मौसम में बनाये बड़ी आसानी से घर पर मुगलई परांठे। तो आइये जानते है इसकी सरल विधि।

सामग्री

गेहूँ का आटा 2 कप
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरतानुसार

भरावन के लिए:

तेल 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
प्याज़ 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च 2 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
गाजर 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर 1/2 छोटा चम्मच
घिसा हुआ पनीर 2 कप

विधि
सबसे पहले एक बाउल में गेहूँ का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब पानी के साथ इसका नरम आटा गूंथ लें। लगभग 15 मिनट्स के लिए इसको ढक कर रख दें।

भरावन के लिए:
अब कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमें तेल गरम करें। अब इसमें प्याज को डालकर अच्छी तरह से भून लें। साथ ही नमक और हरी मिर्च भी डालें। अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें शिमला मिर्च और गाजर को डालकर लगभग तीन से चार मिनट तक पकायें।
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, आमचूर और घिसा हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। लगभग 5 मिनट्स तक धीमी आंच पर इसको भूनें।

अब आटे की एक लोई लेकर उसे रोटी की तरह पतला बेलें। फिर उसमें तैयार सस्टफिंग को भरकर हल्के हाथों से बेलें। अब इसको मध्यम आंच पर परांठे की तरह सेक लें। तैयार है मुग़लई परांठा। इसको गरमा गरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: मटन का अचार

    अचार तो आपने बहुत से खाये होंगे पर क्या आपने कभी मटन का अचार खाया है। आज हम आपको बताने जा रहे है मटन का अचार बनाने की सरल विधि जो स्वाद में बहुत ही उम्दा है। तो शुरू करते हैं Chef Shipra की एक और रेसिपी। सामग्री मटन              250 ग्राम तेल               तलने…

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट गुलाब जामुन बनाने के लिए अपनाए यह ट्रिक

    गुलाब जामुन किसे पसंद नहीं आते? लेकिन इसको बनाने में थोड़ा वक़्त और सामान दोनों लगते है। आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहें हैं जिससे आप इंस्टेंट गुलाब जामुन बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की ट्रिक। हम बनाएंगे गुलाब जामुन ब्रेड से। सामग्री ब्रेड स्लाइस…

    Spread the love
  • |

    गणेश चतुर्थी : लेयर वाली ब्राउन राइस विद बूंदी डिलाइट

    दोस्तों खाने के बाद कुछ मीठा खाना या मिठाई तो हम सभी को पसंद होती ही है। और अगर यह मिठाई घर की बनी हो तो क्या कहना! आज हम आप के साथ एक ऐसी ही मिठाई की रेसिपी शेयर कर रहें है। इसका नाम है ब्राउन राइस विद बूंदी डिलाइट। तो आइये जानते हैं…

    Spread the love
  • |

    कॉर्न फायर्ड राइस बनाने की सरल विधि

    सामग्री: तेल                                    2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट          1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा प्याज              1 छोटा चम्मच शिमला मिर्च                      1/2 कप बारीक़ कटी गाजर             1 कॉर्न                                 2 बड़े चम्मच पत्ता गोभी                         1/2 कप सिरका                             2 छोटा चम्मच सोया सॉस                        2 छोटा चम्मच नमक                               स्वादानुसार उबले चावल                     2 कप पिसी काली मिर्च              1/2 छोटा चम्मच स्प्रिंग…

    Spread the love
  • |

    बिना ओवन के कैसे बनाये बिस्कुट

    बिस्कुट वैसे तो सभी उम्र के लोगों को पसंद होते है पर बच्चे इसे बड़े ही ख़ुशी से खाते हैं। और अगर ये बिस्कुट देसी घी के बने हो तो ये और भी पौष्टिक हो जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं घर में कढ़ाई में कैसे बनाये बिस्कुट। विधि: सबसे पहले आटा…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *