जन्माष्टमी स्पेशल: नारियल की खीर

chef shipra recipe

जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में अधिकतर लोग व्रत तो रखते ही हैं। आज हम आपको नारियल की खीर की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

दूध फुल क्रीम                        1 लीटर

बादाम पिस्ता                           1/2 कप बारीक कटे हुए

चीनी                                        1/2 कप

इलाइची पाउडर                      1/4 छोटा चम्मच

कच्चा नारियल                         1

केसर                                       2-3 रेशे दूध में भीगे हुए

देसी घी                                   1 बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले नारियल को घिस लें। अब गैस पर कड़ाई को रखें और उस में घी को गर्म करें। घिसा हुआ नारियल डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूने। अब गैस को बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें।

अब एक मोटे तले के पैन में दूध को उबालें। गैस को धीमा कर दें और दूध आधा हो जाने तक गाढ़ा करें।

अब इसमें नारियल डालकर धीमी आंच पर पकने दें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसमें चीनी, केसर वाला दूध, बादाम, पिस्ता और इलाइची पाउडर डाल दें। थोड़ी देर पकाएं। अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। ऊपर से डॉयफ्रुइट्स डालकर इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

 

Spread the love

Similar Posts

  • Chefshipra: गणेश चतुर्थी पर लगाएं स्वादिष्ट मोदक का भोग

    इस बार गणेश चतुर्थी पर लगाएं स्वादिष्ट मोदक का भोग। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री (Ingredients) मावा/खोया – 250 ग्राम पिसी चीनी – 150 ग्राम इलायची पाउडर – ½ चम्मच काजू-बादाम (बारीक कटे हुए) – 2-3 बड़े चम्मच घी – 1 बड़ा चम्मच केसर/पिस्ता (सजावट के लिए) – इच्छानुसार विधि (Method)…

    Spread the love
  • जाने गाजर खाने के फायदे

    गाजर वैसे तो बहुत ही गुणी होती है। गाजर को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करने से बहुत सी बिमारियों से बचा जा सकता है। गाजर के रोज़ाना सेवन से आँखों के रोगों को ठीक करने में सहायता मिलती है। जिस किसी भी व्यक्ति को पाचन से संबंधी दिक्कते हों उन्हें गाजर का…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकीन मठरी बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकीन मठरी। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के लिए नमक                                       स्वादानुसार विधि सबसे पहले एक बाउल में मैदा और 1 बड़ा चम्मच तेल…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट मूँगफली की चटनी

    आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं एक बहुत ही आसान डोसे के साथ खाने के लिए चटनी जो बनाने में बहुत ही आसान है और स्वाद में उम्दा। तो आइए जानते हैं इसकी विधि। सामग्री मूँगफली 1/2 कप चने की दाल 1/2 कप (भुनी हुई) हरि मिर्च 4 इमली थोड़ी सी नमक…

    Spread the love
  • शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि

    शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री तेल                                 2 बड़े चम्मच फूल गोभी                        1 (छोटा फूल) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  1/4…

    Spread the love
  • |

    ChefShipra Cooking: इस सर्दियों में मज़ा उठाएं लज़ीज़ खुम्ब कबाब का

    सर्दियों के मौसम में यदि गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म और चटपटा नाश्ता मिल जाए तो सभी को मज़ा आ जाता है। तो आज हम (#chefshipra cooking) सर्दियों के मौसम के लिए बढ़िया आसान और लज़ीज़ नाश्ता बनाने की सरल सी रेसिपी आपके साथ साझा करने जा रहे है। सामग्री मशरुम                                      1/2 पैकेट दही…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *