हेल्दी ब्रोकली की स्वादिष्ट सब्ज़ी

brocalli, chef shipra

वैसे तो सभी जानते है की ब्रोकली एक इटालियन सब्जी है जो की अधिकतर सलाद में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते है की ब्रोकली को इंडियन स्टाइल में भी बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है।

सामग्री

ब्रोकली ४०० ग्राम

प्याज १

टमाटर १

हरी मिर्च २

लहसुन ६-७ कलियाँ

नीम्बू १

बेसन २ छोटी चम्मच

जीरा १/२ छोटी चम्मच

हींग १/२ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर १/२ छोटी चम्मच

सरसो का तेल

पानी

विधि

सबसे पहले ब्रोकली को अच्छी तरह से धो के टुकड़ो में काट लें। अब प्याज को लम्बे टुकड़ो में और टमाटर को चौकोर टुकड़ो में काट ले। अब एक पैन को गैस पर रखे और इसमें एक चम्मच सरसो के तेल डालकर गर्म करे। अब इसमें दो चम्मच बेसन डालकर लगातार चलते हुए अच्छी तरह से भून लें। जब इसमें से खुशबू आने लगे और इसका रंग बदल जाए तब इसको निकाल कर अलग रखे।

अब पैन में एक करछी सरसो का तेल डाले और गर्म करे। अब इसमें हींग, जीरा, लहसुन, प्याज हुए हरी मिर्च को डालकर प्याज के पारदर्शी होने तक अच्छी तरह से भूनें। अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। अब इसमें ब्रोकली के टुकड़ो को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें नमक डाले और हल्का सा पानी का छींटा लगाकर मिला लें। अब इसको ब्रोकली के गलने तक ढक कर पका लें।

अब इसमें टमाटर, नीम्बू का रस, ग्राम मसाला और भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाये। लगभग दो से तीन मिनट्स तक पका लें जिससे की बेसन अच्छी तरह से ब्रोकली में मिल जाए। तैयार है हेल्दी ब्रोकली की स्वादिष्ट सब्ज़ी। इसको गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जाने स्वादिष्ट करेला मसाला करी बनाने की सरल विधि

    करेला खाना सेहत के लिए हर एक तरह से बहुत ही अच्छा होता है। चाहे करेले का जूस पीये या सब्जी खाये। सभी महिलाये करेले की सब्जी को अलग अलग तरह से बनाती है।आज हम भी आपको ऐसी ही एक अलग तरह की करेले की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री करेला                     …

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: स्वादिष्ट पुदीने और टमाटर का सलाद

    हम भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है सलाद। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। ज्यादातर सलाद फल और सब्जियों के बनाये जाते हैं और भी बिना पकाए। इसीलिए उसमे सारे तत्व मौजूद रहते हैं। आज हम आपको पुदीने टमाटर का सलाद बताने…

    Spread the love
  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट कच्चे आम की मीठी चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट कच्चे आम  की  मीठी चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री कच्चा आम                                          2 (मध्यम ) पानी                                                    ½  कप गुड़                                                      ½  कप सेंधा नमक                                           ¾  छोटा चम्मच भुना जीरा                                              1  छोटा चम्मच गरम मसाला                                        ¾  छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च                                   ¼ …

    Spread the love
  • |

    मूली की सब्जी बनाने की विधि

    मूली तो आपने सलाद में कई बार खायी होगी पर क्या आपको पता है की मूली की सब्जी भी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। आइये आज हम आपको बताते है सरल और स्वदिस्थ मूली की सब्जी बनाने की विधि। सामग्री: मूली: 250 ग्राम (धोकर, पतले टुकड़ों में कटी हुई) मूली के पत्ते: 1 कप (धोकर,…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट नारियल की बर्फी

    अक्सर हम लोग व्रत में खान पान को लेकर परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है व्रत के दौरान खाये जाने वाली स्वादिष्ट नारियल की बर्फी बनाने की सरल विधि। सामग्री: नारियल (घिसा हुआ)        1 कप चीनी –                                1/2 कप मलाई –                              1/4 कप या दूध (1/4 कप) + घी –     1…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *