बच्चो के लिए स्वादिष्ट अप्पे

chef shipra recipe

जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो अप्पे का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको अप्पे बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

सूजी                                         1 कप

प्याज                                         1 कप(बारीक कटा हुआ)

कर्ड                                          1 कप

गाजर                                        1 कप(घिसी हुई)

ईनो                                          1 पैकेट

नमक                                      स्वादानुसार



विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी को डाले। अब इसमें गाजर, दही, प्याज और नमक को डाले और अच्छे से मिलाये। यदि आपको अपना बैटर बहुत जयादा मोटा लग रहा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते है। ध्यान रखे की हमे बैटर थोड़ा मोटा ही चाहिए जयादा पतला नहीं। सारी चीज़ो के अच्छे से मिल जाने के बाद अब इसमें ईनो को डाले। अब अप्पे पॉट को गैस पे रखे और इसकी तेल से ग्रीसिंग करे।

अब गैस को मध्यम आंच पर करे और अप्पे पॉट के सभी खानो में एक एक चम्मच बैटर को डाले। अब इसको ढक के एक मिनट तक पकाये। फिर गैस को तेज़ करे और दो मिनट्स तक पका ले। अब ढक्कन को खोले और सभी टिक्कियों को प्लाट ले जिससे ये दूसरी तरफ से भी अच्छे से सिक जाए। अब दो मिनट्स तक इसे तेज़ आंच पर खुला ही पका ले। तैयार है बच्चो के पसंदीदा अप्पे। इसको सॉस के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी जानकारी या विभिन्न रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की जानकारी तथा रेसिपी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: दही पुदीने की तीखी चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो दही पुदीने की तो क्या कहना। आज हम आपको दही पुदीने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री दही                                          1 कप पुदीना की पत्तियाँ                        1/2 कप…

    Spread the love
  • व्रत स्पेशल: बनायें और खाएं यह स्वादिष्ट स्नैक

    व्रत के दौरान अक्सर हम कुछ हल्का फुल्का खाना पसंद करते हैं, पर समझ में यह नहीं आता की आखिर क्या बनाएं। आज हम आपको एक ऐसा व्रत का स्नैक- आलू मूंगफली लच्छा बताने जा रहें जो की बनाने में बहुत ही सरल है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू…

    Spread the love
  • |

    आलू की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हर किसी उम्र के लोग पसंद करते हैं पर अगर ये आलू पूरी हो तो क्या कहना। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले उबले आलू को मैश कर लें। एक बाउल में आटा, आलू व सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच…

    Spread the love
  • गेहूं की बालों के रस पीने के फायदे

    गेहूं वैसे तो भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हिस्सा है। पर क्या आप जानते हैं की इसके चिकित्सीय गुण भी है। आज हम आपको गेहूं की बालों के रस को पीने के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। गेहूं की बालों का रस पीने से शुगर के रोगियों का मधुमेह…

    Spread the love
  • |

    नमकीन खीलें बनाने की सरल विधि

    नमकीन खीलें वैसे तो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही ये एक झटपट बनने वाला स्नैक भी होता है। इसे आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसे बच्चे बहुत ही पसंद करते हैं। साथ ही ये बहुत ही लाइट स्नैक की श्रेणी में आता है। आइये जानते हैं नमकीन खिले…

    Spread the love
  • |

    छोले की टिक्की बनाने की सरल विधि

    आलू टिक्की तो सभी खाते ही हैं परन्तु क्या अपने कभी छोले की टिक्की खायी है? अगर नहीं तो आज हम आपको छोले की टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि सामग्री भीगे छोले              4 कप हरा प्याज              1/2 कप…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *