किचन के लिए खरीदारी करते हुए रखें इन बातों का ख्याल

आज हम आपको आपकी किचन के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहें हैं जिसको करने के उपरांत आपका खाना तो स्वादिष्ट बनेगा ही साथ ही समय और पैसे की भी बचत होगी।

आलू हमेशा पहाड़ी ही ख़रीदे। पहाड़ी आलू की सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।

लहसुन हमेशा गठा हुआ खरीदना चाहिए न की छितरा हुआ। साथ ही अगर आप एक कली का लहसुन खरीदेंगे तो ये ज्यादा अच्छा रहेगा।

आटा गूंधते समय हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे रोटियां ज्यादा मुलायम बनती है।

दाल खरीदते हुए ध्यान देना चाहिए की ये बिना पोलिश की हों। ऐसी दाले बहुत ही स्वादिष्ट होती है और पकती भी जल्दी है।

टमाटर को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए ऊपर से क्रॉस में चीरा लगा कर ज़िप लॉक बैग में डालकर फ्रीजर में स्टोर करना चाहिए।



पूरियों का आटा गूंधते वक़्त मोईन हमेशा घी गरम कर के ही डालना चाहिए अन्यथा पूरी सख्त और कड़ी हो जाती है।

नीम्बू हमेशा पीले रंग का खरीदना चाहिए न की हरे रंग का क्यूंकि हरे रंग का छिलका बहुत ही मोटा होता है और रस भी कम निकलता है।

पालक को साफ़ कर के कागज़ या अखबार में लपेट कर रखने से ज्यादा दिन चलता है। साथ ही पालक हमेशा मोटे पत्ते का ख़रीदे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    बिना तंदूर के कैसे बनाएं जायकेदार कुलचे नान घर बैठे

    हम में से ज्यादातर लोग जब भी कुलचे नान खाना चाहते हैं तो या तो रेस्टोरेंट या होटल में जा कर या बने-बनाय घर लाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुलचे नान की रेसिपी बताने जा रहें है। इसे आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते है कुलचे नान बनाने…

    Spread the love
  • बटर पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर की रेसिपी लोग बहुत ही पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी ही एक पनीर की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्खन                            1 बड़ा चम्मच प्याज                               1 मध्यम (बारीक कटी हुई) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी…

    Spread the love
  • |

    जाने कैसे बनाएं लौकी का रायता बिना उसका रंग गवाए

    गर्मियों के दिनों में लौकी का रायता सभी ने ही बनाया और खाया होगा। परंतु कई बार रायता बनाते वक्त लौकी का रंग भूरा पड़ जाता है। जिसकी वजह से रायता देखने में अच्छा नहीं लगता। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग करने से आपके द्वारा बनाया गया लौकी…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि

    मिठाई की बात हो और शाही टुकड़े का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। आज हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री ब्रेड स्लाइस                    4 तेल                              तलने के लिए दूध                              1 लीटर चीनी                            250 ग्राम छोटी इलाइची                5-6 डॉयफ्रुइट्स                   गार्निश करने के…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी: व्रत के लिए नारियल सेब की बर्फी

    जन्माष्टमी के अवसर पर अधिकतर लोग व्रत उपवास रखते हैं। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट नारियल सेब की बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल                 1 कप चीनी                                        1 1/2 कप इलायची पाउडर           1/2 बड़ा चम्मच सेब घिसा हुआ           …

    Spread the love
  • जानिए तेज़ पत्ते के फायदे

    तेज़ पत्ता एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। पर क्या आप जानते हैं तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण होते हैं। तो आइये जानते हैं तेज़ पत्ते के फायदे। जिन व्यक्तियों को शुगर या मदुमेह की बीमारी हो उन्हें अपने खाने में तेज़ पत्ते…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *