|

जाने कैसे बनाएं लौकी का रायता बिना उसका रंग गवाए

chef shipra recipe
chef shipra recipe

गर्मियों के दिनों में लौकी का रायता सभी ने ही बनाया और खाया होगा। परंतु कई बार रायता बनाते वक्त लौकी का रंग भूरा पड़ जाता है। जिसकी वजह से रायता देखने में अच्छा नहीं लगता। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग करने से आपके द्वारा बनाया गया लौकी के रायते का रंग नहीं जाएगा। तो आइए जानते हैं।

सामग्री

लौकी 1/4

दही 1 कप

नमक स्वाद अनुसार

लाल मिर्च 1 चुटकी

काला नमक 1 चुटकी

विधि

सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धो ले। अब इसके बीज अलग कर दें। बची हुई लौकी को ग्रेटर से घिसें। तुरंत ही इसको उबलते हुए पानी में डालकर तेज आँच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें की लौकी के साथ आपको नमक भी डाल देना है। ऐसा करने से लौकी में नमक की कुछ मात्रा चली जाएगी और साथ ही लौकी का कच्चापन भी हट जाएगा। अब गैस को बंद करें और इसे एक बाउल में छान लें। इस बाउल में आइस क्यूब्स की डाले। ऐसा करने से लौकी का रंग बना रहेगा। कुछ सेकंड रखने के बाद अब इस को छान लें।

दूसरे बाउल में दही को फेंट लें। अब इसमें इस लौकी को डालें। साथ ही में काला नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार है लौकी का रायता इसको कुछ देर फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें फिर सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट गाजर का गज़रेला बनाने की सरल विधि

    गाजर का हलुवा तो आपने बहुत खाया होगा पर आज हम आपको गाजर का गजरेला बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। विधि सबसे पहले 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध को गैस पर उबाल लें। उबाल आने पर उसमे गाजर डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल : नमकीन साबूदाना बनाने की सरल विधि

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन साबूदाना बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मोटा साबूदाना                                     1 कप मूंगफली                                             1 कप तेल                                                    तलने के लिए सेंधा नमक                                          स्वादानुसार काली मिर्च…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पनीर चने का सलाद बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको पनीर चना सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में तो टेस्टी होता ही है साथ ही पौष्टिक भी बहुत होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री काबुली चना         1 कप (रात भर भीगा हुआ) पनीर              200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कट…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट गट्टे की सब्जी बनाने की सरल विधि

    गट्टे की सब्जी एक ऐसा व्यंजन है जो की उत्तर भारत में बहुत ज्यादा प्रचलित है। बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री बेसन                                2 कटोरी धनिया                              1 बड़ा चम्मच…

    Spread the love
  • माइक्रोवेव की उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स

    माइक्रोवेव आजकल लगभग सभी घरों में पाया जाता है। आज हम आपको माइक्रोवेव की कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। नीबू से अधिक रस निकालने के लिए उसे माइक्रोवेव में 30 सेकण्ड्स के लिए रख दें। इससे अधिक और आसानी से रस निकल जायेगा। अगर कद्दू…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर

    शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुलहोटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 250 ग्राम पनीर 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन 1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ 1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ 2 हरी मिर्च कटा हुआ 4 टमाटर कटा हुआ 2 इलायची 1/4 कप फेटा हुआ दही 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार 1/2 कप दूध 2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी सजावट के लिए: 2 टीबीएसपी कसा हुआ पनीर 1 छोटा…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *