|

ऐसे बनाये आटे लहसुन का परांठा (गार्लिक परांठा)

microwave mei roti, ChefShipra, chefshipra.com, #ChefShipra #chefshipra, #ekaansh, recipe by chefshipra, india best chef,

परांठे तो सभी ने खूब बनाये और खाये होंगे परन्तु आज हम आपको बताने जा रहे है गार्लिक परांठा बनाने की सरल विधि।  जोकि ना सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है।

सामग्री

गेहूँ का आटा १ कप

लहसुन का पेस्ट १ बड़ा चम्मच

बारीक़ कटी धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच

नमक स्वादानुसार

पानी घोल बनाने के लिए

 पिघला हुआ मक्ख़न १ बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में गेहूँ का आटा, लहसुन का पेस्ट, बारीक़ कटी धनिया पत्ती और नमक  डालकर थोड़े पानी के साथ मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गुठली ना पड़े। थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए इसका बैटर  तैयार करें। अब इसमें पिघला हुआ मक्ख़न भी मिला लें। यह बैटर ऐसा होना चाहिए की आसानी से फ़ैल जाए।

अब गैस पर नॉन स्टिक तवा को रखें और हल्का सा गर्म करें। हल्का गर्म होने पर इसमें एक करछी बैटर डालकर फैला दें। मध्यम आंच पर इसको सेक लें। जब इसके किनारे तवे पर से अलग होने तब  इसको पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें। घी लगा कर दोनों तरफ से परांठे की तरह सेक लें।

तैयार है गार्लिक परांठा। इसको गर्मागर्म हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • तीज स्पेशल मिठाई घेवर की रेसिपी

    आवश्यक सामग्री: घेवर के लिए: मैदा – 2 कप ठंडा दूध – 1/2 कप ठंडा पानी – लगभग 1.5 कप (जरूरत अनुसार) देसी घी – 1/2 कप (पिघला हुआ) बर्फ के टुकड़े – 2-3 बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच घी या रिफाइंड – तलने के लिए चाशनी के लिए: चीनी – 1.5 कप पानी –…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ट्राई कलर सैंडविच बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं ट्राई कलर सैंडविच जो बनाने में बेहद आसान है । आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री सफ़ेद ब्रेड ४ स्लाइस ब्राउन ब्रेड ८ स्लाइस नारंगी लेयर के लिए इस सामग्री को मिक्स करें : नमक स्वादानुसार मयूनीस २ बड़े चम्मच  गाजर १ कप (घिसी हुई ) हरी लेयर के…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता बनाने की विधि

    मलाई कोफ्ता एक ऐसा व्यंजन है जो की हर उम्र के लोगों में बहुत ही प्रचलित है। खासकर उत्तर भारतियों के ये कुछ पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: ग्रेवी के लिए : 125 ग्राम मलाई 75 ग्राम खोया या पनीर 150 मिलीलीटर दूध 50 ग्राम काजू 3…

    Spread the love
  • |

    Chef shipra kitchen tips: झटपट अंडे उबालने का तरीका

    कभी कभी ऐसा होता है की हमारे घर पर बहुत से मेहमान आ जाते हैं। और हमे उनके लिए खाने की तैयारी करनी होती है। ऐसे में अगर आप उबले अंडे की कोई रेसिपी जैसे की अंडा करी बनाने की कोशिश करते हैं तो वो उबलने में बहुत समय ले लेता है। इसलिए आज हम…

    Spread the love
  • |

    सामोसा (samosa) बनाने की सरल विधि

    सामोसा (samosa) एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय स्नैक है जिसे खासकर चाय के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। आइए जानें इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जा सकता है। आवश्यक सामग्री: आटे के लिए: मैदा – 2 कप अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 3 बड़े चम्मच (मोयन…

    Spread the love
  • ये 10 हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

      रसोई में काम करते समय कुछ समय बचाने के ट‍िप्‍स जानें। इससे काम जल्‍दी होगा और परेशानी से भी बचेंगी। 1. नमक और आइस क्यूब्स से राजमा आसानी से गलते हैं 2. दाल बनाते समय कुकर से पानी न न‍िकले, इसल‍िए कटोरी रखें 3. चटनी पीसरे के बाद कई बार उसका रंग काला पड…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *