खाना बनाने की कुछ बेहतरीन टिप्स

Chef Shipra Kitchen Tips
Chef Shipra Kitchen Tips
Image Source: Google Search

यूँ तो सभी महिलाएं खाना बनाना अच्छी तरह से जानती ही है परन्तु हम यहाँ पे कुछ ऐसे किचन टिप्स बताने जा रहे है जिसे प्रयोग में ला के आप अपने खाने के स्वाद को दुगुना कर सकते है।  तो आये जानते है कुछ ऐसे ही बेहतरीन टिप्स।

  • बेसन का चीला बनाते वक़्त उसमे थोड़ा सा दही मिला देने से वह नरम बनता है।
  • भिंडी काटने के तुरंत बाद उसमे नीम्बू का रस मिला दे। इससे भिंडी का लस ख़त्म हो जायेगा।
  • रोटी के आटे में आधा चम्मच घी मिला देने से रोटियां बहुत ही नरम बनती है।
  • खीर बनाते वक्त चीनी हमेशा अंत में ही डाले इससे चावल अच्छी तरह से पक जाते है। चीनी पहले से डालने से चावल ठीक तरह से पकते नहीं है।
  • रायते में साबुत जीरे और हींग का तड़का लगाने से उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
  • दाल उबलते समय उसमें एक चुटकी हींग डालने से उसकी पाचक क्षमता बढ़ती है।
  • रायते में पुदीने का पाउडर डालने से उसका स्वाद बढ़ता है।
  • दाल के स्वाद को थोड़ा सा बदलने के लिए उसमे जीरा, राई, प्याज और करि पत्त्ते का तड़का लगा ले स्वाद दोगुना बढ़ जायेगा।
  • मसूर दाल को तीन चार मिनट धीमी आंच पे रोस्ट कर ले फिर ठंडा होने पे धो के भीगा दे। फिर सामान्य रूप से पका ले इससे इस दाल में सोंधी सी खशबू आती है और इसका स्वाद भी बढ़ता है।
  • दाल में जीरे का तड़का लगाने के साथ ही उसमे बारीक़ कटा हरा धनिया उसी गरम घी में डालने से दाल का स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाते है।
  • भीगे साबूदाने में एक ब्रेड पीस मिलाने से उसकी बनी टिक्की फटती नहीं है।
  • पूड़ी का आटा गूंथते वक़्त उसमे एक चम्मच सूजी मिले दे। इससे पूरी फूली फूली बनेगी।
  • एक घंटे तक भीगे चावल को पंद्रह मिनट के लिए फैला का सूखा ले। फिर उसे बेलन से क्रश कर ले।  इस चावल की खीर बनाने से चावल जल्दी पक जाता है और स्वाद भी बढ़ता है।
  • पूड़ी का आटा गूंथते वक़्त आधा दूध और आधा पानी मिला के आटा गुंधे। इससे पूड़ी नरम बनेगी।
  • भिंडी पकने के बाद उसमे दो चम्मच बेसन (आधे चम्मच घी में भुना हुआ) ऊपर से मिलाने से उसका स्वाद बढ़ जायेगा। बेसन डालने के बाद उसे दो से तीन मिनट तक पका ले।
  • खीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करे। इससे खीर का स्वाद बढ़ जाता है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • लोकी के सेवन करने के फायदे

    लोकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनकर अक्सर लोग मुँह बना लेते हैं।  पर क्या आप जानते हैं कि जिस लोकी को खाने में लोग विशेषतः बच्चे अपनी नाक भौहें सिकोड़ते हैं वह लोकी अमृत के सामान है। आइये आज हम आपको लोकी के सेवन करने के फायदे (loki ke fayede) बताते हैं।  …

    Spread the love
  • |

    पोहा कटलेट

        नाश्ते में आप सभी ने पोहा तो कई बार बनाया होगा परंतु आज हम आपके साथ फोन एक नई रेसिपी साझा करने जा रहे है जो है पोहा कटलेट। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पोहा 1 कप पानी 1/2 कप दही 1…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट नारियल तिल की ग्रेवी बनाने की सरल विधि

    ये ग्रेवी साउथ इंडिया की लोकप्रिय ग्रेवी है। इस ग्रेवी का प्रयोग फ्राइड बैगन, कुक्ड बनाना या फिर कोफ्ते के लिए किया जा सकता है। विधि एक गर्म पैन में जीरा डाल दे। हल्का सा भून ले। अब इसमें तिल को डालके हल्का सा भून ले। हल्का रंग बदलने तक। ध्यान रखे की तिल को…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी: व्रत के लिए नारियल सेब की बर्फी

    जन्माष्टमी के अवसर पर अधिकतर लोग व्रत उपवास रखते हैं। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट नारियल सेब की बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल                 1 कप चीनी                                        1 1/2 कप इलायची पाउडर           1/2 बड़ा चम्मच सेब घिसा हुआ           …

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: हेल्दी मिक्स फ्रूट्स का सलाद

    सलाद हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको मिक्स फ्रूट्स का सलाद बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री केला आम सेब पपीता चीकू संतरा तरबूज लीची खरबूज कीवी शहद…

    Spread the love