|

राखी स्पेशल : हरी मिर्च का चटपटा इंस्टैंट अचार

Image Source: Google Search

खाने के साथ मिर्च का अचार तो सभी को अच्छा लगता है। हरी मिर्च का अचार सब्जिओ में मसालों की कमी को पूरा कर देताहै। आइये तो जानते है झटपट बनने वाले इस हरी मिर्च के इंस्टेंट अचार को बनाने का तरीका। इस राखी जरूर बनाये ।

सामग्री

हरी मिर्च                   100 ग्राम

सरसों का दाना        3 छोटा चम्मच

सौंफ                       3 छोटा चम्मच

मेथी दाना                1 ½ छोटा चम्मच

जीरा                       1 छोटा चम्मच

सरसों का तेल        4 छोटा चम्मच

सफ़ेद सिरका        4 छोटा चम्मच

नमक                   1.5 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर         1 छोटा चम्मच

हींग                       ¼ छोटा चम्मच

विधि

सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर सूखा ले फिर उस सूखी मिर्च की डंडी निकाल ले। फिर उस मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट ले। अब एक पैन को गैस पे रखे। गैस खोल ले। गरम पैन में सरसों का दाना,  सौंफ, मेथी दाना और जीरा को डाल के मध्यम आंच पे भुने। हमे इन मसालों को भूनना नहीं है सिर्फ इनकी नमी को ख़तम करना है।  इसके लिए आप इन मसालों को तेज़ धूप में भी रख सकते है। 1 मिनट के लिए भुनने का बाद हम इस मसाले को ग्राइंडर में हल्का मोटा पीस लेंगे। अब एक कटोरे में कटी मिर्च लेंगे फिर उसमे हम सरसों का तेल मिला देंगे।

अब हम इसमें मिलाएंगे सफेद सिरका, पिसे मसाले, नमक, हल्दी पाउडर और हींग। अब सबको अच्छे से मिला ले। हमारा अचार तैयार है।  गरमा गरम खाने के साथ इससे सर्व करे।  वैसे तो ये अचार तुरंत खाया जा सकता है पर अगर इसे 2-3 दिन के लिए धूप में रख दिया जाये तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यदि इसको कांच के जार में रखा जाये तो 2-3 महीनों तक इसका मज़ा लिया जा सकता है।

आज का टिप : आम के अचार के मसाले को आटे में मिला कर गूंध ले और फिर उसकी पूरी बनाये, बहुत ही स्वादिष्ट पूरी बनती है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट वेजिटेबल राइस बनाने की सरल विधि

    यूँ तो खाने के साथ चावल सभी कहते है पर आजकल के मौसम में जब सभी प्रकार की सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती है तो क्यों ना वेजिटेबल राइस का मजा लिया जाए ? तो आइये आज जानते है इसकी रेसिपी। सामग्री तेल                                   2 बड़े…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: हेल्दी मिक्स फ्रूट्स का सलाद

    सलाद हर भारतियों के खाने में एक प्रमुख हिस्सा होता है। सलाद खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही बहुत ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको मिक्स फ्रूट्स का सलाद बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री केला आम सेब पपीता चीकू संतरा तरबूज लीची खरबूज कीवी शहद…

    Spread the love
  • |

    ब्रेड का टेस्टी और हैल्दी स्नैक

    ब्रेड तो बच्चे पसंद करते ही हैं। पर आज हम आपको ब्रेड के स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं ब्रेड के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी। सामग्री उबला आलू                      1(मैश किया हुआ) मकई के दाने                   2 बड़े चम्मच प्याज                               2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ) धनिया…

    Spread the love
  • |

    वर्जिन मोजिटो बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • |

    गाजर का हलवा बनाने की सरल विधि

        गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa) भारतीय मिठाइयों में से सबसे लोकप्रिय मिठाई है। इसको ठंड के मौसम में विशेष रूप से बनाया और खाया जाता है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से गाजर, दूध, घी, चीनी और मेवे का प्रयोग किया जाता है। सामग्री: गाजर – 1 किलो (कद्दूकस की हुई)…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अनार दाने की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो अनारदाने की तो क्या कहना। आज हम आपको अनारदाने की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सूखा अनार दाना                                 2 बड़ा चम्मच नमक                                                 स्वादानुसार प्याज…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *