|

टेस्टी पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनने की सरल विधि

Image Source: Google Search

पुलाव खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

तेल               3 छोटा चम्मच

टोफू के टुकड़े (क्यूब)  8-10

प्याज बारीक कटा    1/4 कप

नमक              स्वादानुसार

अदरक लहसुन (बारीक़ कटा हुआ)    1 बड़ा चम्मच

उबली मटर          1/2 बड़ा चम्मच

स्प्रिंग अनियन       1 टेबल स्पून (बारीक़ कटा हुआ)

पके हुए चावल             2 कप

काजू किशमिश  8-10

गाजर कटी हुई  1 बड़ी

पाइनएप्पल के टुकड़े (क्यूब) 1/2 कप

काली मिर्च 1/2 छोटा चम्मच

सोया सॉस 1 छोटा चम्मच

पाइनएप्पल जूस 1 बड़ा चम्मच

विधि :

गर्म पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालें और फिर उसमे टोफू के 8-10 टुकड़े डालें। उसको सुनेहरा होने तक तलें। अब उसको एक अलग प्लेट में निकाल लें और फिर उसी पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमे काजू किशमिश डालकर 10 सेकंड के लिए फ्राई करें।

अब इसमें बारीक कटा अदरक लहसुन डालें और भूरा होने तक भुने। कटा हुआ प्याज डालें और फिर लगभग 20 सेकंड तक भुने। फिर इसमें कटी हुई गाजर और मटर डालकर नरम होने तक पकायें। अब इसमें पाइनएप्पल (अनानास) के टुकड़े डालकर 30 सेकण्ड्स तक पकाये।

अब नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, तले हुए टोफू के टुकड़े, उबला चावल और पाइनएप्पल जूस डालकर अच्छे से मिलाये और लगभग 1 मिनट तक पकाएं। स्प्रिंग अनियन से गार्निश कर सर्वे करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    व्रत में खाएं और खिलाएं साबूदाना की खिचड़ी

    अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि व्रत में आखिर क्या खा सकते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में बनाने के लिए स्वादिष्ट साबूदाना की खिचड़ी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी। सामग्री: साबूदाना – 1 कप मूंगफली – 1/2 कप (भुनी हुई और दरदरी पिसी हुई) आलू – 1 (उबला और छोटे…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि

    मिठाई की बात हो और शाही टुकड़े का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। आज हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री ब्रेड स्लाइस                    4 तेल                              तलने के लिए दूध                              1 लीटर चीनी                            250 ग्राम छोटी इलाइची                5-6 डॉयफ्रुइट्स                   गार्निश करने के…

    Spread the love
  • | |

    स्वादिष्ट मूली परांठे की सरल रेसिपी

    आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट मूली के परांठे बनाने की सरल विधि। तो आप भी बनाये और सर्दियों में इसके मज़े उठाये। सामग्री: गेहूं का आटा – 2 कप मूली – 2 मध्यम आकार की (कद्दूकस की हुई) हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी…

    Spread the love
  • |

    झटपट बनाये मूली का इंस्टैंट अचार

    सर्दियों के दिनों में मूली का अचार तो सभी को बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यदि मूली का ई इंस्टेंट अचार बनाया जाए जिसको आप तुरंत कहा सकें तो क्या कहना। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मूली 2 बड़ी सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच हींग 1 चुटकी नींबू…

    Spread the love
  • इस गर्मियों में बनाये तरबूज के स्वादिष्ट कोफ़्ते

    तरबूज एक ऐसा फल है जिसे बच्चे और बड़े दोनो ही बहुत ही पसंद करते हैं। ख़ासकर गर्मियों के दिनों के लिए ये बहुत अच्छा फल माना जाता है। पर सब्जी इसके छिलकों को फेंक देते हैं। आज हम आपको उन्ही छिलकों से एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि बहुत हो स्वादिष्ट…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *