|

स्वादिष्ट सूजी की मीठी पूरी बनाने की सरल विधि

विधि :

एक बाउल में सूजी लें। अब उसमे 2 बड़े चम्मच गर्म तेल डालें। इससे पूरी फूली और करारी बनेंगी। इसे अच्छे से मिलाने के बाद इसमें दही और नमक को डालकर  फिर से अच्छी तरह से मिला लें। अब जरुरत के अनुसार पानी मिलाकर अच्छी तरह से आटे की तरह गूंध लें।  15 मिनट्स के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।

चाशनी के लिए

एक कप चीनी और एक गिलास पानी को एक बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। आधे नीम्बू का रस डाल दें जिससे चाशनी बिलकुल साफ़ बने। ध्यान दें चाशनी को सिर्फ गाढ़ा करना है न की एक या दो तार की चाशनी बनाएं। लगभग 15 मिनट्स में चाशनी तैयार हो जाएगी।

एक कढ़ाई में तेल गर्म करने को रखें। आटे की बड़ी लोई लेकर उसे एकदम पतला बेल लें और चकले पर डायमंड आकार में काटे। तेज़ गर्म तेल में पूरियों को ताल लें। दोनों तरफ से पकने तक तलें। ध्यान दें की इसका रंग न बदले। गर्म पूरियों को तुरंत ही चाशनी में डाल दें जिससे चाशनी अच्छे से इस पर कोट हो जाये।

अब इसे एक सर्विंग प्लेट पर निकाल लें और काले तिल ऊपर से छिड़क दें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट  सूजी की पूरी।


सामग्री:

सूजी : 250 ग्राम

चीनी : 1 कप

दही : 3 बड़े चम्मच

नमक : स्वाद अनुसार

तेल : तलने के लिए

पानी: 4 छोटे चम्मच (आटा गूंधने के लिए)

काले तिल: 1 चम्मच

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    क्या खाएं योगा करने के बाद?

    योगा सप्ताह या योगा दिवस पर ही होगा करना ऐसा जरूरी नहीं है। आपको योगा करने की एक नियमित प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए है और रोजाना योगा करना चाहिए है। ऐसा करने से आपकी सेहत बढ़िया बनी रहेगी। कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लिए ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योगा करने के बाद किन…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: कॉर्न राजमा का स्वादिष्ट सूप

    सूप तो आप लोग पीते ही होंगे। बच्चों को तो सूप बहुत पसंद आते हैं। पर आज हम आपको एक नए सूप के बारें बताने जा रहे हैं। इस सूप का नाम है कॉर्न राजमा सूप। ये टेस्ट में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बनाने में उतना ही आसान। तो आइये जानते हैं Chef Shipra…

    Spread the love
  • हल्दीराम जैसी स्वादिष्ट मसाला पीनट्स

    आज हम आपको स्वादिष्ट मसाला पीनट्स बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में बाजार में मिलने वाली पीनट्स की तरह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। सामग्री मूंगफली के दाने           1 कप चावल का आटा            2 बड़े चम्मच हींग                     1 चुटकी बेसन                                       4 बड़े चम्मच लाल मिर्च                               …

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट ब्लैक टी बनाने की सरल विधि

    ब्लैक टी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पसंद नहीं करता। जबकि सभी ये जानते हैं की ये स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। पर इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। आज हम आपको ब्लैक टी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं।…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और पौष्टिक मक्के का दलिया

    दलिया को वैसे तो बीमारों वाला खाने में गिना जाता है। परन्तु ये बहुत ही पौष्टिक भी होता है। यह आपकी बॉडी को स्वस्थ और फिट रखता है। आज हम आपको स्वादिष्ट मक्के के दलिया बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कॉर्न                            1 कप दरदरा पिसा हुआ देसी घी                       1…

    Spread the love
  • जाने करी पत्ता के फायदे

    करी पत्ता अक्सर लोगो के घरो में पाया जाने वाला एक आम पौधा है। आप अधिकतर इन पत्तियों का प्रयोग छौक लगाने में करती होंगी। पर क्या आप इन पत्तियों के फायदे की बारे में भी जानती है। करी पत्ता एक ऐसा पौधा है जिसकी औषधीय गुडवत्ता बहुत ही अधिक है। तो आइये जानते है…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *