|

बिना ओवन के कैसे बनाये बिस्कुट

बिस्कुट वैसे तो सभी उम्र के लोगों को पसंद होते है पर बच्चे इसे बड़े ही ख़ुशी से खाते हैं। और अगर ये बिस्कुट देसी घी के बने हो तो ये और भी पौष्टिक हो जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं घर में कढ़ाई में कैसे बनाये बिस्कुट।

विधि:

सबसे पहले आटा एक बाउल में लें और इसमें बेसन, सूजी, इलाइची और नमक मिला लें। सारे मिश्रण को अच्छे से मिला लें। अब एक दूसरे बाउल में देसी घी लें। ध्यान रहे की घी पिघला हुआ न हो। गाढे घी को 1 मिनट तक तेज़ी से फेटें। अब इसमें चीनी मिलाएं और लगभग 3 मिनट तक चलते रहें। जिससे ये थोड़ा फूल जाए। ये क्रीम जैसा दिखेगा। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें तैयार मिश्रण डालकर मिलाएं। और इसका कड़ा आटा गूंधे। जरूरत अनुसार थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

एक कढ़ाई में 1 1/2 कप नमक डालें, बीच में एक गोल रिंग रखें। और 10 मिनट के लिए एक प्लेट से ढक कर गरम करें। अब आप एक प्लेट में एल्युमीनियम फॉयल लगायें। इससे बिस्कुट प्लेट में चिपकेगा नहीं। अब आटे में से लोई तोड़ कर बिस्कुट की शेप दें और बिस्कुट का आकार दें। इसे बीच में अच्छे से दबायें वरना ये बीच में से पकेगा नहीं। आप किसी कूकीज कटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बिस्कुट के ऊपर कटे हुए पिस्ता बादाम लगा दें। सभी बिस्कुट को प्लेट में रख दें।

ध्यान दे की बिस्किट्स के बीच में जगह छोड़नी है जिससे वो आसानी से फूल पाए। प्री हीटेड कढ़ाई में रिंग के ऊपर इस प्लेट को रखें और ऊपर से प्लेट से ढक कर 20 मिनट तक पकायें। बिस्कुट फूल जाएंगे और इसका रंग बदल जाएगा।

तैयार है आपके स्वादिष्ट और पौष्टिक घर में बने बिस्किट्स।

सामग्री:

गेहूं का आटा: 1 कप

बेसन: 1 कप

सूजी: 2 1/2 बड़े चम्मच

इलाइची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

नमक: 1/4 छोटा चम्मच

देशी घी: 1/2 कप

भूरा (पिसी चीनी) : 1 कप

बादाम पिस्ता : बारीक कटे हुए

नमक 1 1/2 कप बेक करने के लिए

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • पिज़्ज़ा सैंडविच की सरल विधि

    जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो पिज़्ज़ा सैंडविच का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको पिज़्ज़ा सैंडविच बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री पिज़्ज़ा सॉस ऑरेगैनो बटर चीज़ ब्रेड स्लाइस विधि सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर चीज़ को अच्छे…

    Spread the love
  • |

    घर पर बनाएं स्वादिष्ट ब्रोकली चाट

    चाट तो हम सभी को पसंद आती ही है। और अगर यह चाट बनी हो ब्रॉक्ली से तो स्वाद के सेहत भी जुड़ जाती है। आज हम आपको ब्रॉक्ली की चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली                         200 ग्राम उबली हुई उबला आलू                   1 कप बड़े टुकड़ो में कट हुआ…

    Spread the love
  • |

    मैंगो शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक मैंगो का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको मैंगो शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री आम                                1 बड़ा दूध                                  100 ग्राम चीनी                              …

    Spread the love
  • |

    पनीर फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    पनीर फ्राइड राइस एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाली इंडो-चाइनीज़ डिश है। यदि आपके पास पहले से उबले हुए चावल हैं, तो यह रेसिपी मात्र 15–20 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे लंच, डिनर या बच्चों के टिफिन के लिए भी बनाया जा सकता है। आवश्यक सामग्री (2–3 लोगों के लिए) पके हुए…

    Spread the love
  • कैसे निकाले दूध से मोटी सी मलाई

    दूध तो सभी महिलाये रोज ही उबालती है पर उसमे से मोटी सी मलाई निकालना सबके लिए एक बड़ी समस्या बन जाती है। आज हम आपको एक ऐसा ही आसान सा तरीका बताने जा रहे है जिसके प्रयोग से आप भी अपने रोज वाले दूध से बहुत ही मोटी सी मलाई निकाल सकती है। तो…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *