|

सर्दियों में बनाए स्वादिष्ट वेजिटेबल पुलाव (तहरी)

वेजिटेबल पुलाव या तहरी बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी होती है। इसे सर्दियों में और भी अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं। तो चलिए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

विधि

कुकर को गैस पर रखें और उसमे तेल गर्म करें। अब इस में हींग, साबुत जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज और टमाटर डालकर भूने। जब प्याज का रंग बदलने रखिए तब इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर डालें। अब इसमें नमक मिलाएं। अब इसे अच्छे से भुने। जब ये तेल छोड़ने लगे तो गाजर, मटर, फूल गोभी, आलू, न्यूट्री (वैकल्पिक) डालकर 8-10 मिनट्स के लिए भूने।

जब सभी से तेल अलग होने लगे तब इसमें चावल डाल दें। अब इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। अब इसमें 3-4 सीटी लगायें और गैस बंद कर दें।

तैयार है आपके गरमागरम और स्वादिष्ट वेजिटेबल पुलाव (तहरी)। इसे गर्म मसाला और हरे धनिया से गार्निश कर सर्व करें।



सामग्री

चावल                              3 कप

हींग                                 1 चुटकी

साबुत जीरा                       1/2 छोटी चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट           1 बड़ा

प्याज                               2 मध्यम आकर की मोटी कटी हुई

टमाटर                             2 मध्यम आकर की मोटे कटे हुए

नमक                               स्वाद अनुसार

लाल मिर्च                         1/4 छोटा चम्मच

हल्दी                               1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                   1/2 छोटा चम्मच

गर्म मसाला                       गार्निश करने के लिए

हरा धनिया                        गार्निश करने के लिए

गाजर                               1/2 कप बारीक कटी हुई

मटर                                1/2 कप

न्यूट्री                                10-12

गोभी                                मोटी कटी हुई

आलू                                1 मोटा कटा हुआ

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: सिंघाड़े की सब्ज़ी — आसान रेसिपी

    आवश्यक सामग्री सिंघाड़े – 250 ग्राम (उबले हुए या कच्चे) तेल – 2 टेबलस्पून जीरा – ½ टीस्पून हींग – 1 पिंच हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी) अदरक – 1 टीस्पून (कसा हुआ) हल्दी – ¼ टीस्पून धनिया पाउडर – 1 टीस्पून लाल मिर्च – स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार गरम मसाला – ¼ टीस्पून…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकीन मठरी बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकीन मठरी। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के लिए नमक                                       स्वादानुसार विधि सबसे पहले एक बाउल में मैदा और 1 बड़ा चम्मच तेल…

    Spread the love
  • जाने मूंगफली खाने के फायदे

    मूंगफली तो लगभग सभी को पसंद होती है। सर्दियों के मौसम में ये ज्यादा खाई जाती है। आज हम आपको मूंगफली खाने के फायदे बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। मूंगफली खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। जिस के कारण ये आपको ह्रदय सम्बंधित बीमारियों से बचाता…

    Spread the love
  • सोने और चांदी के बर्तनों में भोजन करने के फायदे

    हम लोग तरह तरह के बर्तनो में खाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की कैसा होता है सोने और चांदी के बर्तनो में भोजन करना। आइये शुरू करते हैं। सोने के बर्तन सोने के बर्तनो में खाना खाने से व्यक्ति के शरीर में गर्मी और मजबूती आती है। सोना एक गर्म धातु है।…

    Spread the love
  • |

    जाने मसालेदार स्लाइस बनाने की सरल विधि

    सभी महिलाओं की रोज की एक समस्या होती है कि नाश्ता क्या बनाये। आज हम आपको एक बहुत ही सरल और जायकेदार नाश्ता बताने जा रहे है जो बहुत ही जल्दी बन जाता है और टेस्टी भी होता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ब्रेड़ स्लाइस            8 टमाटर             …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *