|

स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि

मिठाई की बात हो और शाही टुकड़े का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। आज हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं।

सामग्री

ब्रेड स्लाइस                    4

तेल                              तलने के लिए

दूध                              1 लीटर

चीनी                            250 ग्राम

छोटी इलाइची                5-6

डॉयफ्रुइट्स                   गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे निकाल दें। और इसको त्रिभुजाकार में काट लें। अब एक बर्तन या पैन को गैस पर रख कर पानी और चीनी डालें और पकने दें। लगभग 10 मिनट्स के बाद गैस को धीमा कर दें। और लगातार चलते हुए चाशनी तैयार करें।

चाशनी तैयार होने के बाद इसमें इलाइची पाउडर मिला दें। दूसरे बर्तन में दूध को 1/4 गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें डॉयफ्रुइट्स डाल दें और गैस को बंद कर दें।

ब्रेड स्लाइस को डीप फ्राई करें। और तेल अलग करके प्लेट में निकाल लें। अब इसमें शुगर सिरप और दूध डालकर सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट मुग़लई परांठा बनाने की सरल विधि

    संक्रमण के कारण बाहर का खाना पीना मना है। पर क्यों ना इस सर्दियों के मौसम में बनाये बड़ी आसानी से घर पर मुगलई परांठे। तो आइये जानते है इसकी सरल विधि। सामग्री गेहूँ का आटा 2 कप नमक स्वादानुसार पानी जरूरतानुसार भरावन के लिए: तेल 1 छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार प्याज़ 1/2 कप (बारीक…

    Spread the love
  • |

    नाश्ते की लिए बनाये स्वादिष्ट बटर मसाला मखाना

    महिलाएं अक्सर इसी बात से परेशान रहती हैं कि ऐसा क्या स्नैक्स बनाएं जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाए। आज हम आपको ऐसे ही एक स्नैक बटर मसाला मखाना बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। आइये जाने इसे बनाने की विधि। सामग्री मखाना                        …

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि

    शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। सामग्री तेल                                 2 बड़े चम्मच फूल गोभी                        1 (छोटा फूल) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  1/4…

    Spread the love
  • |

    त्यौहार स्पेशल: बादाम की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की सरल विधि

    1 कप बादाम को गर्म पानी में 1 घंटे के लिए भीगा दे। सभी बादाम को छील कर एक साफ़ टॉवल पे सूखने के लिए रख दे। पूरी तरह से सूख जाने के बाद इसे ग्राइंडर में बारीक़ पीस ले। इसका तेल निकल जायेगा और पेस्ट बन जायेगा। चाशनी के लिए अब एक बर्तन में…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : हरी मिर्च का चटपटा इंस्टैंट अचार

    खाने के साथ मिर्च का अचार तो सभी को अच्छा लगता है। हरी मिर्च का अचार सब्जिओ में मसालों की कमी को पूरा कर देताहै। आइये तो जानते है झटपट बनने वाले इस हरी मिर्च के इंस्टेंट अचार को बनाने का तरीका। इस राखी जरूर बनाये । सामग्री हरी मिर्च                   100 ग्राम सरसों का दाना        3 छोटा चम्मच सौंफ                       3 छोटा चम्मच मेथी दाना                1 ½ छोटा चम्मच जीरा                       1 छोटा चम्मच सरसों का तेल        4 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका        4 छोटा चम्मच नमक                  …

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *