|

इस गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट आम का श्रीखंड

Image Source: Google search

गर्मियों के दिनों में ठंडा ठंडा श्रीखंड खाना किसे पसंद नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी बाजारों से सामान खरीदना ना ही तो संभव है और ना ही सुरक्षित है। इसलिए आज हम आपको एक आसान सी आम की श्रीखंड की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिस को आप बहुत ही जल्दी और आराम से घर पर ही बना सकते हैं।

सामग्री

दही ढाई सौ ग्राम

आम एक मीडियम साइज

चीनी स्वाद अनुसार

मलाई 1/2 कप

विधि

सबसे पहले दही में से सारा पानी निकाल कर अलग कर दें। इसके लिए एक कपड़े और छन्नी की सहायता से दही को छान लें। इस दही को फ्रिज में रख कर ठंडा कर ले। ध्यान रखें कि पानी निकले हुए दही की कंसिस्टेंसी बिल्कुल पनीर जैसी होनी चाहिए। यदि आप चाहें तो इसकी जगह हंग कर्ड का प्रयोग भी कर सकते हैं।

आम को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें चीनी मिलाकर के इसकी प्यूरी बना ले। आप एक बाउल में दही को निकाल कर अच्छी तरह से फेट ले जिससे कि चिकनी कंसिस्टेंसी बन जाए। अब इसमें मलाई को डालकर एक बार फिर से फेट लें। तैयार प्यूरी को भी इसमें मिलाएं। साथ ही इसमें बारीक आम के टुकड़ों को भी मिला दें। अब इसको फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

तैयार है स्वादिष्ट आम का श्रीखंड। इसको पिस्ता के टुकड़ों और आम के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    जाने कैसे बनाये बिना अंडे का चॉकलेट कप केक

    कप केक तो सभी को पसंद आते हैं। आज हम आपको बिना अंडे के चॉकलेट कप केक की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                        3 बड़े चम्मच कोको पाउडर                1 1/2 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर                     1/8 छोटा चम्मच बैकिंग सोडा                         1 चुटकी…

    Spread the love
  • |

    बच्चों के लिए बनाएं डोरा केक

    केक तो बच्चों को पसंद होते ही हैं। पर अगर यह केक हो डोरा केक तो क्या कहना। आज हम आपको डोरा केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मैदा 1 कप कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच दूध 3/4 कप शहद 1…

    Spread the love
  • | |

    स्वादिष्ट मूली परांठे की सरल रेसिपी

    आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट मूली के परांठे बनाने की सरल विधि। तो आप भी बनाये और सर्दियों में इसके मज़े उठाये। सामग्री: गेहूं का आटा – 2 कप मूली – 2 मध्यम आकार की (कद्दूकस की हुई) हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी…

    Spread the love
  • |

    स्वीट कॉर्न सलाद बनाने की सरल विधि

    स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो सलाद बहुत ही पौष्टिक और हेल्दी होता है। आज हम ऐसे ही गुणकारी सलाद के बारे में बताने जा रहें हैं। इसका नाम है स्वीट कॉर्न सलाद। आइये जाते हैं स्वीट कॉर्न सलाद बनाने की सरल विधि। सामग्री स्वीट कॉर्न                        200 ग्राम(उबले हुए) टमाटर                             1/3 कप(बारीक़…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और हेअल्थी मसाला आलू परांठां बनाने की सरल विधि

    वैसे तो हम सभी ने विभिन्न् प्रकार के आलू परांठो के जयेको का आनंद लिया हुआ है, पर आज हम आप को बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट मसाला आलू परांठां बनाने की रेसिपी। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है साथ ही हेअल्थी भी होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *