|

स्वादिष्ट दही भल्ला बनाने की सरल विधि

दही भल्ला एक ऐसा व्यंजन है जो की किसी भी साधारण से खाने को जायकेदार बना देता है। आप इसे सिर्फ खाने के साथ ही नहीं बल्कि अलग से भी खा सकते हैं। इसको बनाना बड़ा ही आसान है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

दही               500 ग्राम

उरद दाल           250 ग्राम

भुना जीरा           1 छोटा चम्मच

धनिया पत्ती          गार्निश करने के लिए

नमक              स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले रात भर भीगी हुई दाल को पीस कर उसकी पिठ्ठी तैयार करे। अब उसमे नमक, जीरा और धनिया पत्ती मिला कर अच्छी तरह से फेट ले। फिर गैस पर कढ़ाई को रखें और तेल गरम करे। अब तैयार पिठ्ठी के भल्ले बना कर दोनों तरफ से सुनेहरा होने तक सेके। तैयार भल्लो को पानी मे डालकर छोड़ दे।

अब एक बाउल में दही को अच्छी तरह से फेट ले। सभी भल्लो का पानी निचोड़ के निकाल दे और दही में डाले। सर्विंग प्लेट में डाले। ऊपर से काला नमक, सफेद नमक, भुना जीरा, काली मिर्च और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • किचन से जुडी कुछ जरूरी टिप्स

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहें हैं। ये टिप्स आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसका मसाला भूनते वक़्त उसमे हरा धनिया काट के मिला दे। लस्सी में थोड़ा सा शहद डालने…

    Spread the love
  • खिरनी खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

    खिरनी का पेड़ बिल्कुल महुआ के समान ही होता है। इसका प्रयोग बहुत सारे आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। खिरनी का फल नीम के फल की तरह दिखता है। पर खाने में बहुत ही मीठा होता है। ये गर्म तासीर का होता है। इसका फल सिर्फ अप्रैल और जून के महीने में ही लगता…

    Spread the love
  • आलू शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्जी

    शिमला मिर्च तो हम लोग खाते ही हैं। पर आज हम आपको आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री आलू                               2 बड़े शिमला मिर्च                     2 बड़े नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    ¼ छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  ¼…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल : नमकीन साबूदाना बनाने की सरल विधि

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन साबूदाना बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मोटा साबूदाना                                     1 कप मूंगफली                                             1 कप तेल                                                    तलने के लिए सेंधा नमक                                          स्वादानुसार काली मिर्च…

    Spread the love
  • |

    संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

    आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ब्रेड 6 पीस प्याज एक बारीक कटी हरी मिर्च 2 से 3 शिमला मिर्च एक बारीक कटी नमक स्वादानुसार लाल मिर्च एक छोटी चम्मच हरा धनिया पत्ती…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट फायदेमंद शकरकंदी की चाट

      वैसे तो शकरकंद के कई फायदे हैं पर सर्दियों में इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अपने लंबे पाचन समय के कारण शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करती है। आप इसकी स्वादिष्ट चाट बनाकर भी उसका मजा ले सकते हैं। सामग्री- 2 शकरकंद 1 बड़ा आलू तेल…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *