|

गर्मियों में शिकंजी बनाने के लिए घर पर कैसे बनाएं शिकंजी सिरप

virgin mojito chefshipra recipe shikanji

गर्मियों के मौसम में शिकंजी पीना सभी को पसंद होता है। परन्तु कभी कभी थकान के कारण शिकंजी बनाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आप शिकंजी सिरप बना सकते हैं। जो की आपको सहूलियत देता है जब चाहे शिकंजी बनाने की। आज हम आपको घर पर शिकंजी सिरप बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है।

सामग्री

चीनी                 1 किलो

पानी                 2 कप

नींबू                  1/2 किलो

विधि

सबसे पहले एक मोटे तले के पैन को गैस पर रखें। अब इसमें चीनी और पानी को डालकर पका लें। ध्यान रखें की चीनी घुलने तक ही पकाना है इसकी चाशनी नहीं बनानी है। अब इसमें तैयार शिकंजी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला ले।

पूरी तरह से शिकंजी मसाला मिल जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने को रख दें। अब एक कांच के बाउल में सभी नींबू का रस निकाल लें। इस रस को ठंडे हो चुके सिरप में डालकर मिला लें।

अब इसको महीन छन्नी से छान कर एक कांच के जार में स्टोर कर ले। इसको 2 महीने तक आराम से रखा जा सकता है।

शिकंजी बनाने का तरीका

एक गिलास में एक चम्मच सिरप डालें और इसमें ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। यदि आप सोडे वाली शिकंजी पसंद करते हैं तो इसमें आप सोडा भी डाल सकते हैं।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chefshipra: उत्तराखंड की प्रसिद्ध बाल मिठाई (Baal Mithai) बनाने की विधि

    उत्तराखंड की प्रसिद्ध बाल मिठाई (Baal Mithai) कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय मिठाई है। यह खासतौर पर खोया (मावा) और चीनी से बनाई जाती है, ऊपर से सफेद चीनी की छोटी-छोटी गोलियां (खसखस जैसी दिखने वाली) लगाई जाती हैं। यहाँ इसकी रेसिपी दी गई है: बाल मिठाई बनाने की विधि सामग्री मावा (खोया)…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट पनीर चने का सलाद बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको पनीर चना सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये खाने में तो टेस्टी होता ही है साथ ही पौष्टिक भी बहुत होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री काबुली चना         1 कप (रात भर भीगा हुआ) पनीर              200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कट…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • |

    Chefshipra: कढ़ाई मटन मसाला बनाने की सरल रेसिपी

    कढ़ाई में पकता हुआ मसालेदार मटन… उसकी खुशबू जैसे ही उठती है, पूरा घर “आज कुछ खास बना है!” का एलान करने लगता है! चलिए बनाते हैं स्वाद से भरपूर कढ़ाई मटन मसाला! सामग्री: मटन – 500 ग्राम (मध्यम टुकड़ों में) प्याज – 2 (बारीक कटी हुई) टमाटर – 3 (बारीक कटे या प्यूरी) हरी…

    Spread the love
  • माइक्रोवेव की उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स

    माइक्रोवेव आजकल लगभग सभी घरों में पाया जाता है। आज हम आपको माइक्रोवेव की कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। नीबू से अधिक रस निकालने के लिए उसे माइक्रोवेव में 30 सेकण्ड्स के लिए रख दें। इससे अधिक और आसानी से रस निकल जायेगा। अगर कद्दू…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *