|

नाग पंचमी स्पेशल: स्वादिष्ट चन्द्रकला

chef shipra recipe

नाग पंचमी के अवसर पर प्रसाद के लिए बनाएं चन्द्रकला। चन्द्रकला एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो की विशेष तौर पर नाग पंचमी पर जरूर बनाई जाती है। इसे बनाना बड़ा ही आसान है। आइये जानते हैं चन्द्रकला बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मैदा                     250 ग्राम

चीनी पाउडर (भूरा)         1/2 कप

रिफाइन आयल            आटा गूंथने और चन्द्रकला तलने के लिए

काजू                    1 बड़ा चम्मच

मावा                     100 ग्राम

सूखा गोला                2 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

चिरौंजी                   1 बड़ा चम्मच

किशमिश                 1 बड़ा चम्मच

इलायची                  3 से 4

विधि

सबसे पहले आप मैदा का सख्त आटा गूंध लें। मैदा में ¼ कप रिफाइन आयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। मैदे में थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालते हुए आटे को गूंध लें। ध्यान रहे की ये आटा पूरी के आटे से भी सख्त होना चाहिए। इस आटे को लगभग 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए।

स्टफिंग के लिए

सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सुनेहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए। इस दौरान आंच को मध्यम पर रखिए। मावा भुन जाने के बाद इसे एक बाउल में निकाल लीजिए और ठंडा होने दें।

पूरा ठंडा होने के बाद मावा में पिसी हुई चीनी, किशमिश, नारियल और काजू डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण में चिरौंजी और इलाइची भी डालकर मिला लें। तैयार है आपकी चन्द्रकला के लिए स्टफ़िंग

चन्द्रकला के लिए

आटे की गोल लोई ले करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए। इस की पतली और छोटी पूरी बेल लें। एक पूरी को हाथ में रख कर उसमें एक से डेढ़ चम्मच स्टफ़िंग डाल दें। अब पूरी के ऊपर से दूसरी पूरी रख कर के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर हलके हाथ से किनारो से दबा कर गोंठ दें।

अब कढ़ाही में तलने के लिए रिफाइन आयल डालकर गरम कर लीजिए। गरम तेल में एक-एक करके चन्द्रकला को डाल दें और उसे मध्यम और धीमी आंच पर सुनेहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें।

तैयार है नाग पंचमी के लिए स्वादिष्ट चन्द्रकला।

आपको ये रेसिपी कैसी लगी? अगर आपके कोई सुझाव हों तो हमे जरूर बताएं। अगर आप किसी विशेष पर्व या त्यौहार की रेसिपी जानना चाहते हों तो हमे कमेंट कर के पूछें। हम जल्द से जल्द आपके साथ रेसिपी साझा करेंगे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • Chef Shipra Kitchen Tips: जानिए धनिया के आयुर्वेदिक गुण

    धनिया तो हम सभी अपने खाने में खाते ही हैं। पर आप जानते हैं धनिये में बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं। आज हम आप को इसके गुण बताने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं, और जानते हैं इसके आयुर्वेदिक गुणों के बारें में। अगर आपको दस्त की समस्या हो तो आप धनिये…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • Chef Shipra Recipe: स्वादिष्ट आलू के चिप्स

    चिप्स तो हर किसी उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। आप इसे बाज़ार से खरीदने की बजाए आसानी से घर पर बना सकते हैं। आज हम आपके साथ Chef Shipra की स्वादिष्ट चिप्स बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहें हैं। सामग्री आलू                     2 बड़े नमक                    स्वादानुसार अदरक पेस्ट              1 छोटा…

    Spread the love
  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि

    मिठाई की बात हो और शाही टुकड़े का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। आज हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री ब्रेड स्लाइस                    4 तेल                              तलने के लिए दूध                              1 लीटर चीनी                            250 ग्राम छोटी इलाइची                5-6 डॉयफ्रुइट्स                   गार्निश करने के…

    Spread the love
  • |

    जायकेदार पुदीना परांठा बनाने की विधि

    वैसे तो परांठे कई प्रकार के होते है, और लोग भी इन्हे बहुत चाव से खाते हैं। पर अगर ये परांठे बने हो पुदीने के तो ये स्वादिष्ट तो होते ही है पर स्वस्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। आइये जानते है इसको बनाने की सम्पूर्ण और सरल विधि। सामग्री पूरे भोजन का आटा  250 ग्राम पुदीना के पत्ते 1 कप तेल  3 बड़े चम्मच…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *