जन्माष्टमी स्पेशल: नारियल की खीर

chef shipra recipe

जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में अधिकतर लोग व्रत तो रखते ही हैं। आज हम आपको नारियल की खीर की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

दूध फुल क्रीम                        1 लीटर

बादाम पिस्ता                           1/2 कप बारीक कटे हुए

चीनी                                        1/2 कप

इलाइची पाउडर                      1/4 छोटा चम्मच

कच्चा नारियल                         1

केसर                                       2-3 रेशे दूध में भीगे हुए

देसी घी                                   1 बड़ा चम्मच

विधि

सबसे पहले नारियल को घिस लें। अब गैस पर कड़ाई को रखें और उस में घी को गर्म करें। घिसा हुआ नारियल डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूने। अब गैस को बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें।

अब एक मोटे तले के पैन में दूध को उबालें। गैस को धीमा कर दें और दूध आधा हो जाने तक गाढ़ा करें।

अब इसमें नारियल डालकर धीमी आंच पर पकने दें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसमें चीनी, केसर वाला दूध, बादाम, पिस्ता और इलाइची पाउडर डाल दें। थोड़ी देर पकाएं। अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। ऊपर से डॉयफ्रुइट्स डालकर इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

 

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट बथुए की पूरी बनाने की सरल विधि

    पूरी तो हम सभी पसंद करते हैं। पर सर्दियों के मौसम में बथुए की पूरी खाने का मजा ही कुछ और है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। विधि सबसे पहले बथुए की पत्तियों को अच्छी तरह धो कर के उबाल ले। ठंडा होने पर इन पत्तियों को अच्छे से मैश कर…

    Spread the love
  • जाने बची हुई रोटियों का बेहतरीन उपयोग

    भारतीय घरों में अक्सर खाना बच जाता है और हम उस खाने को फ़ेंक देते हैं। पर आज हम आपको घर के खाने में बची रोटियों से बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते है। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री रोटी                       2 सोया सॉस              1 छोटा चम्मच टोमेटो सॉस            1 छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • |

    करेले का चटपटा अचार बनाने की सरल विधि

    करेले की सब्जी तो सभी ने बनाई और खाई भी होगी। लेकिन क्या आपने कभी केरेले के अचार के बारे में सुना है ? जी हाँ आज हम आपको केरेले के अचार को कैसे बनाना है इसी के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते है। सामग्री करेला ३०० ग्राम कच्चा आम…

    Spread the love
  • |

    मैंगो शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक मैंगो का हो तो क्या कहना। ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको मैंगो शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री आम                                1 बड़ा दूध                                  100 ग्राम चीनी                              …

    Spread the love
  • दुर्गा अष्टमी एवं नवमी पर ऐसे बनाएं टेस्टी चने का प्रसाद

    आज हम आपको इस दुर्गा अष्टमी पर टेस्टी चने का प्रसाद बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है । आइये जाने इसकी विधि। सामग्री: काले चने                 ½ कप (रात भर भीगे हुए) अदरक                  1 छोटा चम्मच (घिसी हुई) तेल                     2 बड़े चम्मच लाल मिर्च                 ½  छोटा चम्मच धनिया पाउडर            …

    Spread the love
  • बच्चो के लिए स्वादिष्ट अप्पे

    जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो अप्पे का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको अप्पे बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सूजी                                         1 कप प्याज                                         1 कप(बारीक कटा हुआ) कर्ड                                          1 कप गाजर                                        1 कप(घिसी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *