नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स

नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स
नवरात्रि स्पेशल : इस व्रत उपवास में बनाएं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स
Image Source: Google Source

व्रत के समय सबसे ज्यादा मुश्किल होता है इस बात को तय कर पाना की व्रत के सामान को प्रयोग में लाकर ऐसी क्या चीज बनाई जाए जिससे कि पेट भर जाए। तो आइए जानते हैं एक ऐसी ही आसान सी रेसिपी आलू के बॉल्स बनाने की।

सामग्री

उबले आलू 4 (मध्यम आकार के)

समा के चावल 1 कप

सेंधा नमक स्वाद अनुसार

धनिया पत्ती 3 से 4 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

काली मिर्च 15 से 20 दाने

साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च 2 से 3 (बारीक कटी हुई)

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले समा के चावल को अच्छी तरह से धोकर 1 घंटे के लिए पानी में भीगा कर रखें। अब इसका अतिरिक्त पानी निकाल कर इसको कुकर में डालें और साथ में लगभग दो कप पानी भी डाल दें। अब कुकर में एक सीटी आने तक इसको पका ले। सिटी आ जाने पर फ्लेम को धीमा कर दें और 2 मिनट तक इसे पकने दें। 2 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।

पूरी तरह से प्रेशर निकल जाने पर चावलों को एक बाउल में निकाल कर ठंडा करें। अब इसमें मसला हुआ आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, पिसा जीरा  और पिसी हुई काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

अब हाथों को तेल से ग्रीस करें और इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें। अब कढ़ाई को गैस पर रखें और तेल को तेज गर्म करें। तेज गर्म तेल में एक-एक करके सभी बॉल्स को डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून ले। तैयार हैं स्वादिष्ट आलू के बॉल्स। इसको हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट साबूदाने की खीर

    साबूदाने की खीर एक ऐसी स्वादिष्ट व्रत की रेसिपी होती है जो की हर किसी को पसंद आती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री साबूदाना         1/2 कप चीनी              1 बड़ा चम्मच दूध                5-6 कप विधि सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें। ये पैन मोटे तले का…

    Spread the love
  • |

    कच्चे केले के दही भल्ले

    दही भल्ले तो सभी को पसंद आते हैं। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं खासतौर पर बच्चे। पर आज हम आपको कच्चे केले से दही भल्ले बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कच्चे केले           4-5 दही               300 ग्राम नमक              स्वादानुसार चीनी               स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर    …

    Spread the love
  • नाश्ते की लिए बनाये स्वादिष्ट बटर मसाला मखाना

    महिलाएं अक्सर इसी बात से परेशान रहती हैं कि ऐसा क्या स्नैक्स बनाएं जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाए। आज हम आपको ऐसे ही एक स्नैक बटर मसाला मखाना बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। बच्चे भी इसे बड़ा पसंद करते हैं। आइये जाने इसे बनाने की विधि। सामग्री मखाना                                                 …

    Spread the love
  • खरबूजे खाने के कई सारे फायदे

    ये तो हम सभी जानते हैं की खरबूजा यूँ तो हमारे स्वास्थय के लिए अच्छा होता है। पर आज हम आपको खरबूजे के कुछ फायदे बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। जिन व्यक्तियों को कॉन्स्टिपेशन की समस्या होती है उन लोगों को खरबूजे का नियमित सेवन करना चाहिए। अगर किसी के पेट…

    Spread the love
  • व्रत स्पेशल: बनायें और खाएं यह स्वादिष्ट स्नैक

    व्रत के दौरान अक्सर हम कुछ हल्का फुल्का खाना पसंद करते हैं, पर समझ में यह नहीं आता की आखिर क्या बनाएं। आज हम आपको एक ऐसा व्रत का स्नैक- आलू मूंगफली लच्छा बताने जा रहें जो की बनाने में बहुत ही सरल है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल : आलू का स्वादिष्ट हलवा

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको आलू का स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                                                   5 मध्यम आकार के चीनी                                                   1/2 कप दूध                                                     1 कप इलाइची पाउडर                                  1 1/2 छोटे…

    Spread the love