|

ChefShipra Cooking: इस सर्दियों में मज़ा उठाएं लज़ीज़ खुम्ब कबाब का

#chefshipra, chefshipra cooking, khumb kaban

सर्दियों के मौसम में यदि गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म और चटपटा नाश्ता मिल जाए तो सभी को मज़ा आ जाता है। तो आज हम (#chefshipra cooking) सर्दियों के मौसम के लिए बढ़िया आसान और लज़ीज़ नाश्ता बनाने की सरल सी रेसिपी आपके साथ साझा करने जा रहे है।

सामग्री

मशरुम                                      1/2 पैकेट

दही                                           1 छोटा चम्मच

बेसन                                         1 छोटा चम्मच

चाट मसाला                               स्वादानुसार

लहसुन पेस्ट                               1/4 छोटा चम्मच

तेल                                           1  चम्मच

अदरक पेस्ट                               1/2 छोटा चम्मच

नमक                                        स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले सभी मशरुम को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें। फिर सभी मशरुम को दो टुकड़ो में काट ले। अब एक बाउल में दही, बेसन, लहसुन अदरक पेस्ट और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला ले और लगभग आधे घंटे के लिए ढक कर रख दे।  अब इसमें मशरुम के टुकड़ो को अच्छी  मिला ले।

अब एक फ्राइंग पैन को गैस पर रखे और उसमे  इन टुकड़ो को पूरी तरह से पक जाने तक धीमी आंच पर रोस्ट करे। तैयार है लज़ीज़ खुम्ब कबाब। ऊपर से चाट मसाला बुरक कर कटी हुई प्याज के साथ गर्मागर्म सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    हर किसी का पसंदीदा खोया टोस्ट बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको बहुत ही हैल्थी नाश्ते की रेसेपी बताने जा रहे है जो बड़ी ही आसानी से मिनटों में बन जाती है। साथ ही यह हाइजेनिक होने के साथ साथ यह बहुत हेल्दी भी होता है। तो आइये जानते हैं  इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: ब्रेड स्लाइस 7-8 खोया 1 कप (घिसा हुआ…

    Spread the love
  • जाने गाजर खाने के फायदे

    गाजर वैसे तो बहुत ही गुणी होती है। गाजर को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करने से बहुत सी बिमारियों से बचा जा सकता है। गाजर के रोज़ाना सेवन से आँखों के रोगों को ठीक करने में सहायता मिलती है। जिस किसी भी व्यक्ति को पाचन से संबंधी दिक्कते हों उन्हें गाजर का…

    Spread the love
  • |

    मूंगफली और दही की झटपट तैयार होने वाली चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो मूंगफली और दही की तो क्या कहना। आज हम आपको मूंगफली और दही की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                                             1 कप अदरक हरी मिर्च…

    Spread the love
  • Chef Shipra Tips: जाने स्ट्रॉबेरी के उपयोगी टिप्स

    स्ट्रॉबेरी तो हम सभी खाते ही हैं। पर आज हम आपको इसके कुछ उपयोगी टिप्स बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं स्ट्राबेरी के कुछ बेहतरीन टिप्स। तो चलिए शुरू करते हैं। गार्निशिंग के लिए स्ट्रॉबेरी के किनारो को ध्यान से काट कर एक फूल की तरह से गार्निश करने के प्रयोग में लाया…

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर बनाने की विधि

    शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुल होटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | इस राखी जरूर बनाये इसको  |  सामग्री: 250 ग्राम पनीर 3 बड़े चम्मच घी या मक्खन 1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ 1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ 2 हरी मिर्च कटा हुआ 4 टमाटर कटा हुआ 2 इलायची 1/4 कप फेटा हुआ दही 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला नमक स्वाद अनुसार 1/2 कप दूध 2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी सजावट के लिए: 2 टीबीएसपी…

    Spread the love
  • |

    अदरक वाली चाय बनाने की सरल विधि

    चाय तो हम सभी पीना पसंद करते हैं। सुबह सुबह अदरक वाली चाय की तो बात ही कुछ और है। आज हम आपको अदरक वाली चाय बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री पानी                            2 1/2 कप दूध                              1 1/2 कप अदरक                         1/2 इंच (घिसी हुई) चीनी                            4 चम्मच…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *