|

मीठे मुरमुरे बनाने की सरल विधि

meethe murmure chef shipra

नमकीन मुरमुरे तो सभी ने बनाये और खाये होंगे। पर क्या आपने मीठे मुरमुरे खाये है? ये बनाने में आसान है और हलके नाश्ते के लिए परफेक्ट। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

चीनी एक कप

पानी आधा कप

मुरमुरे 4 कप

विधि

सबसे पहले एक कढ़ाई में मुरमुरे को डालें  और  धीमी आंच पर  कुरकुरा होने तक भुने। अब एक मोटे तले के पैन को गैस पर रखें और उसमें चीनी और पानी डालकर चीनी घुलने तक पका लें। अब चाशनी बनाने के लिए इस घोल को चलाते हुए गाढ़ा करें। ध्यान रखें कि हमें चाशनी को जमने तक गाढ़ा करना है। अब गैस को बंद कर दे।

अब इस चाशनी को भुनी हुए मुरमुरे में डालें और अच्छी तरह से लगातार चलाते रहे जिससे चाशनी सभी मुरमुरे में अच्छी तरह से लग जाए और मुरमुरे एक जगह इकट्ठा ना हो जाए। पूरी तरह से चाशनी की कोटिंग हो जाने पर बची हुई चाशनी भी इसमें डाल दें और एक बार फिर से इसे लगातार चलाते रहें जब तक की सभी मुरमुरे में अच्छी तरह से चाशनी ना लग जाए। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर इसको एयर टाइट डब्बे में बंद करके लगभग 2 महीने तक यूज किया जा सकता है।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    चटपटी मसाले वाली स्वादिष्ट मूंगफली

    मूंगफली तो सभी पसंद करते हैं। पर आज हम आपको मसाले वाली मूंगफली की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                           100 ग्राम नमक                              स्वादानुसार तेल                                 तलने के लिए लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटी चम्मच धनिया पाउडर                  ¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर                ¼…

    Spread the love
  • |

    रक्षाबंधन स्पेशल: गुलाब का इंस्टेंट शर्बत बनाने की सरल विधि

    गुलाब का इंस्टेंट शर्बत पीने में बहुत ही टेस्टी होता है। इसको बनाना भी बहुत सरल होता है। आज हम आपसे गुलाब का इंस्टेंट शरबत बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री चीनी                                1/2 कप सिट्रिक एसिड                   1 चुटकी नामक                              1 चुटकी…

    Spread the love
  • मसाला फ्राई बनाने की सरल विधि

    मसाला फ्राई खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते हैं मसाला फ्राई बनाने की सरल विधि। सामग्री आलू                      4 बड़े (फिंगर्स में कटे हुए) लाल मिर्च               1 बड़ा चम्मच पिसा जीरा              ½  बड़ा चम्मच काला नमक            ¼ बड़ा चम्मच…

    Spread the love
  • ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पंजाबी सब्जी

    इस नए साल पर बनाये स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल की पंजाबी मिक्स वेज वो भी घर पर . सामग्री ग्रेवी बनाने के लिए 2 कटोरी टमाटर 1 कटोरी प्याज 2 चम्मच लहसुन 1 चम्मच साबुत धनिया 1 चम्मच जीरा 2 तेजपत्ता 5 काली मिर्च के दाने 1 इलायची 2 चम्मच काजू के टुकड़े 1 चम्मच खसखस…

    Spread the love
  • |

    काजू कतली बिना काजू की

    काजू कतली तो वैसे सभी पसंद करते ही हैं, पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिना काजू की काजू कतली बनाने की तरकीब। आप इसे सिंघाड़े के आटे से भी बना सकते है जो की काफी हद तक स्वाद में काजू कतली जैसी ही होती है और आप इसे व्रत उपवास में भी…

    Spread the love
  • ये 10 हैक्स रसोई में आएंगे बहुत काम

      रसोई में काम करते समय कुछ समय बचाने के ट‍िप्‍स जानें। इससे काम जल्‍दी होगा और परेशानी से भी बचेंगी। 1. नमक और आइस क्यूब्स से राजमा आसानी से गलते हैं 2. दाल बनाते समय कुकर से पानी न न‍िकले, इसल‍िए कटोरी रखें 3. चटनी पीसरे के बाद कई बार उसका रंग काला पड…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *