|

सूजी का अनोखा हलवा बनाने की सरल विधि

chef shipra recipe

आपने बहुत तरह के स्वादिष्ट हलवे जरूर से खाएं होंगें। लेकिन मेरक दावा है कि आपने ऐसा हलवा ना तो बनाया होगा और ना ही खाया होगा। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

दूध 2 कप

केसर 6-7 रेशे

सूजी 1 कप

बेसन 1 बड़ा चम्मच

घी 1 कप

ड्राई फ्रूट्स 1 कप (मोटे कटे हुए)

चीनी स्वादानुसार

पानी 2 कप

विधि

सबसे पहले एक कप गर्म दूध में 6-7 रेशे केसर के डालें। लगभग 5 से 10 मिनट्स के लिए इसको रखें।

अब एक कढ़ाई में सूजी और बेसन को डालकर अच्छी तरह से बिना घी के भूने। लगभग 10 मिनट्स तक इसको भूनें। ध्यान रखें कि सूजी को पकाना है ना कि इसका रंग बदलना है।

अब इसको एक बाउल में निकाल लें। इसमे केसर वाला दूध और एक कप नार्मल दूध को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। और थोड़ी देर के लिए ढककर रखें जिससे कि सूजी फूल जाए।

अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमे घी को गर्म करें। कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर डीप फ्राई करें। ऐसा करने से सभी ड्राई फ्रूट्स क्रिस्पी हो जाएंगे। अब बचे हुए घी में तैयार सूजी को डालें और लगभग 5 मिनट्स के लिए भूनें। अब इसमें चीनी को डाले और भूनें। चीनी पिघल जाने के बाद इसमें दो कप पानी को डालें। अब लगातार चलाते हुए हलवे को पानी सूखने तक पका लें।

तैयार है सूजी का अनोखा हलवा। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में   जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब /   फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    सूजी का हलवा बनाने की सरल विधि

    सूजी का हलवा भारतीय रसोई की सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। यह स्वादिष्ट, सुगंधित और झटपट बनने वाला व्यंजन पूजा-पाठ, त्योहारों, शुभ अवसरों और पारिवारिक समारोहों में विशेष रूप से बनाया जाता है। देसी घी में भुनी हुई सूजी की मनमोहक खुशबू, चीनी की मिठास और मेवों का कुरकुरापन मिलकर ऐसा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट लेमन राइस बनाने की सरल विधि

    लेमन राइस खाने का मज़ा तो कुछ और ही होता है। कितना अच्छा लगता है यदि आप इसको बहुत ही आसानी से घर पर ही बना पाए तो। फिर चाहे खुद खाना हो या मेहमानों को परोसना हो। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                      …

    Spread the love
  • |

    बढ़ाये अपनी शिकंजी का स्वाद शिकंजी मसाले के साथ

    शिकंजी एक ऐसा शीतल पेय है जो की हम सभी लोग पसंद करते है खासतौर से बच्चे। गर्मियों के मौसम में इसको जरूर पिएँ और पिलायें। आज हम आपको मसाला शिकंजी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री भुना जीरा                                  1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला                               1/2…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : शक्कर पारे बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है शकरपारे। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़ा पसंद करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप चीनी                                         2 कप पानी                                        …

    Spread the love
  • |

    वर्जिन मोजिटो बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *