सोयाबीन करी बनाने की सरल विधि

Image Source: Google Search

सोयाबीन करी एक ऐसा व्यंजन है जो की हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। आइये जानते  है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री:

लहसुन                  12-15 कलियाँ

प्याज                    2 बड़े

अदरक                 ½ इंच

हरी मिर्च               5-6

काजू                    5-6

टमाटर                  2

सोयाबीन             100 ग्राम

तेज़ पत्ता             1

बड़ी इलाइची       1

लौंग                    1

काली मिर्च          2

दालचीनी            ½ इंच

जीरा                 1 छोटा चम्मच

हींग                  2 चुटकी

सौंफ                ½ छोटा चम्मच

करी पत्ता          3-4

नमक               स्वादानुसार

हल्दी पाउडर   1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर  1 छोटा चम्मच

गर्म मसाला       1 छोटा चम्मच

तेल                   3 बड़ा चम्मच

विधि

गर्म तेल में लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, काजू और टमाटर डालें और अब इसे भून लें। इसे नरम होने तक 1 मिनट तक ढक दें। अब इसे ठंडा करें। अब इसे ग्राइंडर में डाल कर पीस लें। अब उबली हुई नूट्री से पानी निकल लें। गर्म तेल में नूट्री को भूरा होने तक भुने।

अब गर्म तेल में तेज़ पत्ता, बड़ी इलाइची, लौंग, काली मिर्च, दाल-चीनी, जीरा, हींग, सौंफ, करी पत्ता ले अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाल कर भुने। नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला डालें और भुने। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें नूट्री मिला लें। अब इसमें उबाल आने दें। इसे हरी धनिया से गार्निश करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    इस गर्मी में बनाये खीरे का स्वादिष्ठ रायता

    गर्मियां आ चुकी हैं और गर्मियों में ठंडक का अहसास सभी चाहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है गर्मियों में ठंडक का अहसास कराने वाले खीरे के ठंडे ठंडे रायते के बारे में। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री खीरा         1 (घीसा हुआ) दही         1 कटोरी (फिटा…

    Spread the love
  • क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट तिरंगा लस्सी बनाने की सरल विधि

    इस बार पर जरूर से बनाएं तिरंगा लस्सी जो बनाने में बेहद आसान है । तीन रंगों की स्वादिष्ट  लस्सी बनाने के लिए आइए जानते हैं सरल विधि। सामग्री दही ३ कप केसर सिरप  २ बड़े चम्मच इलाइची  पाउडर १ चम्मच खस खस का सिरप २ बड़े चम्मच चीनी स्वादानुसार विधि सबसे पहले दही, चीनी…

    Spread the love
  • |

    बचे चावलों का बनाये जीरा राइस

    भारतीय घरो में अक्सर खाना खाने के बाद कुछ न कुछ बच ही जाता है। आज हम आपको रात के बचे हुए राइस से स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही जल्दी से तैयार हो जाती है। इसलिए इसे झटपट रेसिपी भी कहते हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री चावल                              2…

    Spread the love
  • |

    इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

    इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी। सामग्री कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच दूध १ १/२  बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप बटर १ बड़ा चम्मच काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ) अखरोट १/२ कप (छोटे…

    Spread the love
  • |

    क्या खाएं योगा करने के दौरान?

    जैसा कि हम सभी जानते हैं यह सप्ताह योगा दिवस को मनाने के लिए मनाया जा रहा है। तो इस दौरान आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की योगा करने के दौरान आपको किस तरीके के चीजों को खाना चाहिए है। इस समय…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *