क्रिस्पी अनियन रिंग्स

अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू करते है।

सामग्री

अनियन 2 मध्यम आकार के

नमक स्वादानुसार

मैदा 1 कप

बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच

कॉर्न फ्लोर 1/3 कप

लहसुन का पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

तेल तलने के लिए

ब्रेड क्रम्बस 2 कप

विधि

सबसे पहले प्याज के मोटे गोल टुकड़े काट लें। अब उनके एक एक छल्ले को अलग करें। अब एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा, नमक, लहसुन का पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर उसमे थोड़ा थोड़ा सा पानी डालें और उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। एक दूसरे बाउल में ब्रेड क्रम्बस लें।

गैस पे कढ़ाई रखें। उसमे तेल गरम करें। अब हरेक प्याज के छल्लों को अलग अलग पहले घोल में डूबा कर अच्छी तरह से लपेट लें। फिर ब्रेड क्रम्बस में लपेट लें। अब इन छल्लों को हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। तैयार है क्रिस्पी अनियन रिंग्स। सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट और लज़ीज़ स्टफ्ड मूली परांठां बनाने की सरल विधि

    वैसे तो हम सभी ने विभिन्न् प्रकार के मूली परांठो के जयेको का आनंद लिया हुआ है, पर आज हम आप को बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट स्टफ्ड मूली परांठां बनाने की रेसिपी। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है साथ ही हेअल्थी भी होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल…

    Spread the love
  • |

    सूजी के क्रिस्पी स्टिकस

    सूजी का नाश्ता तो सभी बनाते और कहते है। सूजी का कई प्रकार का नाश्ता आपने भी खाया होगा। पर आज हम आपको बताने जा रहे है सूजी के क्रिस्पी स्टिकस बनाने की सरल विधि जो कि स्वाद में बहुत ही उम्दा है । सामग्री आलू 2 मध्यम आकार के हरि मिर्च 2 अदरक का…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और हेअल्थी मसाला आलू परांठां बनाने की सरल विधि

    वैसे तो हम सभी ने विभिन्न् प्रकार के आलू परांठो के जयेको का आनंद लिया हुआ है, पर आज हम आप को बताने जा रहे हैं स्वादिष्ट मसाला आलू परांठां बनाने की रेसिपी। ये खाने में बहुत टेस्टी तो होती ही है साथ ही हेअल्थी भी होती है। आइये जानते है इसको बनाने की सरल…

    Spread the love
  • |

    हेल्दी स्नैक्स स्पेशल: कॉर्न चाट

    वैसे तो कॉर्न यानि की मक्का एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिसे आप ब्रेकफ़ास्ट, लंच या डिनर किसी में भी ले सकते हैं । इसके अलावा आप स्नेक्स में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। आज हम आपको इसी से बनी कॉर्न चाट की रैसिपि बताने जा रहें हैं। सामाग्री: कॉर्न : 1 कप (उबले हुये)…

    Spread the love
  • |

    मकर संक्रांति के त्यौहार पर बनाये चटपटी स्वादिष्ट मसाला खिचड़ी

    वैसे तो खिचड़ी खाना कम ही लोग पसंद करते हैं। लेकिन अगर यही खिचड़ी अगर चटपटी हो बना दी जाए तो लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही चटपटी स्वादिष्ट खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री चावल                     ½ कप…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love