|

घर पर बनाएं मावे के स्वादिष्ट पेड़े

Image Source: Google Search

मावा के पेड़े बनाने में बहुत ही आसान है और ये सभी को बहुत ही पसंद भी आते है। जब कभी भी किसी के स्वागत में या किसी त्यौहार पर आप चाहे इसे बना सकते है। तो आइए जानते है मावा पेड़ा बनाने का तरीका।

सामग्री

मावा                        1 ½ कप

भूरा (पिसी चीनी)     1 कप

घी                           2 छोटे चम्मच

इलायची                  5-7

पिस्ता                     10-12

विधि

सबसे पहले गैस को खोल ले और एक पैन को गरम कर ले। अब मावा को इसमें डालें और भूने। इसमें 2 चम्मच घी डाल ले इससे मावा जल्दी भी भुन जायेगा और पैन की तली में लगेगा भी नहीं। मावे को हल्का भूरा होने तक भुने फिर गैस को बंद कर ले और इसे ठंडा होने के लिए रख दे। जब मावा बिलकुल हल्का सा गर्म रह जाये जिसमे की आप अपने हाथ को डाल सके तब उसमे भूरा और 4 इलाइची का पाउडर डाल के अच्छे से मिला ले। अब अपने हाथों में थोड़ा सा मावा ले कर उसे पेड़े की शेप दे और उसे ऊपर से पतले कटे पिस्ते और इलायची दाने से गार्निश करे। तैयार है स्वादिष्ट पेड़े सर्व करने के लिए।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई

    यूँ तो उत्तर भारत में कई तरह की मिठाइयां प्रचलित हैं पर आज हम आपको देव भूमि उत्तराखंड की एक ख़ास मिठाई बाल-मिठाई बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री खोया                                         250 ग्राम चीनी                                         200 ग्राम सफ़ेद चीनी की गोलियां                1 कटोरी कॉफ़ी…

    Spread the love
  • |

    कैसे बनाएं माइक्रोवेव में रोटियां

    हम में से ज्यादातर लोग तवे की रोटी खाना पसंद करते हैं। पर कभी कभी हमारे घर में अगर गैस खत्म हो जाये और इंडक्शन कुकटॉप भी न हो तो क्या करें? ज्यादातर घरों में माइक्रोवेव तो होता ही है। आज हम आपको बताने जा रहें है की माइक्रोवेव में रोटियां कैसे बनाते हैं। ये…

    Spread the love
  • नवरात्रि स्पेशल: बच्चों के लिए बनाएं गुड़ मूंगफली की चिक्की

    अधिकतर लोग नवरात्रे में मूंगफली तो खाते ही हैं और साथ ही गुड़ का प्रयोग भी होता है। आज हम आपको घर पर ही इसको मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। सामग्री मूंगफली          1 कप (छिली और भुनी हुए) गुड़             250 ग्राम देसी घी          1…

    Spread the love
  • |

    तिलकुट की रेसिपी (सकट चौथ विशेष)

    आज हम आपको सकट चौथ के अवसर पर तिलकुट बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। आवश्यक सामग्री: तिल (सफेद) – 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप घी – 1 छोटा चम्मच (तिल भूनने के लिए) पानी – 2–3 बड़े चम्मच (गुड़ पिघलाने के लिए) इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • |

    बच्चों के लिए बनाएं डोरा केक

    केक तो बच्चों को पसंद होते ही हैं। पर अगर यह केक हो डोरा केक तो क्या कहना। आज हम आपको डोरा केक बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मैदा 1 कप कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच दूध 3/4 कप शहद 1…

    Spread the love
  • |

    टमाटर का स्वादिष्ट आचार

    आचार तो आपने बहुत से खाये होंगे।  पर क्या आपने कभी टमाटर का आचार बनाया या फिर खाया है ? ये बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।  इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसको पूरे साल भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है। आज हम आपको इसी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *