|

होली स्पेशल : लज़ीज़ और जायकेदार शाही पनीर

Image Source: Google Search

शाही पनीर उत्तर भारत का काफी लोकप्रिय व्यंजन है| ये व्यंजन ज्यादातर पार्टियों या शादी ब्याह में बनता है जोकी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | कितना अच्छा हो अगर हम ये अपने घर पर ही बना सके और वो भी बिलकुलहोटल जैसा लज़ीज़ और जायकेदार | आइये जानते है इसको बनाने की विधि|

सामग्री:

250 ग्राम पनीर

3 बड़े चम्मच घी या मक्खन

1 प्याज स्ट्रिप्स में कटा हुआ

1/2 ” टुकड़ा अदरक कटा हुआ

2 हरी मिर्च कटा हुआ

4 टमाटर कटा हुआ

2 इलायची

1/4 कप फेटा हुआ दही

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला

नमक स्वाद अनुसार

1/2 कप दूध

2 टीबीएसपी टमाटर की चटनी

सजावट के लिए:

2 टीबीएसपी कसा हुआ पनीर

1 छोटा चम्मच कटा हुआ धनिया

विधि

पनीर को  2  इंच के टुकड़ों में काट ले। आधा घी गरम करें प्याज,  अदरक,  हरी मिर्च और इलायची डाले।  3-4  मिनट के लिए भूनें। टमाटर डाले और  7-8  मिनट के लिए पका ले,  फिर उसे ढक दे । दही डाले और 5 मिनट के लिए पका ले । 1/2 कप पानी और डाले । चिकनाई छुड़ाने तक पका लें | शेष घी, दूध और पनीर को छोड़कर ग्रेवी और अन्य पदार्थ डाले ।

एक बहुत मोटी ग्रेवी पाने के लिए उबाल लें। इसके बाद उसमे दूध और पनीर डाले और 3-4  मिनट के लिए उबाल लें। कटा हुआ धनिया और दानेदार पनीर के साथ गार्निश कर के सर्व करे|

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • स्वादिष्ट पोहा बनाने की सरल विधि

    सामग्री पोहा 150 ग्राम प्याज 1 (बारीक़ कटा) हरी मिर्च 2 लाल मिर्च 1 अदरक ½ छोटा चम्मच (बारीक़ कटी) मूंगफली 3 बड़े चम्मच चना दाल 1 बड़ा चम्मच उरद धुली दाल 1 बड़ा चम्मच राई ½ छोटा चम्मच साबुत जीरा ½ छोटा चम्मच करि पत्ता 6-8 धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच (बारीक़ कटी) नमक…

    Spread the love
  • |

    आँवले की चटनी बनाने की सरल विधि

    चटनी वैसे तो किसी भी खाने का ज़ायका बढ़ा देती है। लेकिन अगर ये चटनी आमले की हो तो क्या कहना। आमले की चटनी स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री आवला 100 ग्राम हरा धनिया 100 ग्राम हरी मिर्च…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं स्वादिष्ट चने की सब्जी

    चने की सब्जी तो हम लोगों ने खायी ही हुई है। पर आज हम आपको इसे अलग तरह से बनाने की विधि बताने जा रहें है। इससे ये बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि। सामग्री काले चने                          1 कप भीगे…

    Spread the love
  • क्रिस्पी क्रुटोन्स बनाने का आसान तरीका

    क्रुटोन्स तो हम सभी लोग खाते ही हैं। ज्यादातर क्रुटोन्स को बच्चे पसंद करते हैं। ये सूप के साथ बहुत ही टेस्टी लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं की इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सबसे पहले ब्रेड स्लाइसेस के किनारो को काट के…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट मखनी ग्रेवी बनाने की सरल विधि

    ये एक ऐसी ग्रेवी है जिसमे माखन का प्रयोग किया है। इस ग्रेवी को कोफ्ते, पनीर मखनी या किसी भी सब्जी की मखनी बनाने में प्रयोग किया जा सकता है।   विधि एक गर्म पैन में तेल डालके गर्म करे। अब इसमें भुना जीरा डाले। गैस धीमी रखे। अब इसमें धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर…

    Spread the love
  • |

    संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

    आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री ब्रेड 6 पीस प्याज एक बारीक कटी हरी मिर्च 2 से 3 शिमला मिर्च एक बारीक कटी नमक स्वादानुसार लाल मिर्च एक छोटी चम्मच हरा धनिया पत्ती…

    Spread the love