संडे स्पेशल: नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट आलू की पूड़ी

aloo ki pudi

आज हम आपको संडे के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट आलू की पूड़ी की रेसिपी बताने जा रहें हैं। इसको बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधि।

सामग्री

आटा 2 कप

आलू (उबला हुआ) 2 बड़े

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच

सफ़ेद तिल (भुना हुआ) 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच

जीरा 1 छोटा चम्मच

अजवाइन 1 छोटा चम्मच

सूजी 2 बड़े चम्मच

धनिया पत्ती बारीक़ कटी हुई 1 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च 2



विधि

सबसे पहले एक बाउल में आलू का पेस्ट बना लें। अब इसमें आटा, नमक, लाल मिर्च, सफ़ेद तिल, हल्दी पाउडर, जीरा, अजवाइन, सूजी, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर आटा गूंध लें। एक बड़ा चम्मच तेल आटे में डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस आटे को ढक कर 15 मिनट्स के लिए रख दें।

अब एक गैस पर कडाई में तेल गर्म करने को रख दें। इस आटे के पेड़े बना लें और गोल बेल कर तल लें। गर्मागर्म आलू की पूड़ी हरे धनिया की चटनी या आचार के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • गेहूं की बालों के रस पीने के फायदे

    गेहूं वैसे तो भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हिस्सा है। पर क्या आप जानते हैं की इसके चिकित्सीय गुण भी है। आज हम आपको गेहूं की बालों के रस को पीने के फायदे बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। गेहूं की बालों का रस पीने से शुगर के रोगियों का मधुमेह…

    Spread the love
  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट ब्रेड उपमा बनाने की सरल विधि

    सामग्री ब्रेड स्लाइस 4 टमाटर 1 (बारीक कटा) प्याज 1 (बारीक कटा) हरी मिर्च 1 (बारीक कटी) अदरक ½ छोटा चम्मच (बारीक कटी) धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी) करि पत्ता 10-12 नीम्बू ½ लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ¼ छोटी चम्मच नमक स्वादानुसार चना दाल 1 बड़ा चम्मच उरद धुली…

    Spread the love
  • जन्माष्टमी स्पेशल: नारियल की खीर

    जन्माष्टमी का पर्व आ रहा हैं। ऐसे में अधिकतर लोग व्रत तो रखते ही हैं। आज हम आपको नारियल की खीर की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दूध फुल क्रीम                        1 लीटर बादाम पिस्ता                           1/2 कप बारीक कटे हुए चीनी                                        1/2 कप…

    Spread the love
  • किचन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहें हैं। ये बड़े काम की महत्वपूर्ण बातें आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। मक्की के आटे को चावल के मांड़ के साथ गूंधने से रोटियां ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनती है। चावल पकाते वक़्त उसमे…

    Spread the love
  • बटर पनीर बनाने की सरल विधि

    पनीर की रेसिपी लोग बहुत ही पसंद करते है। आज हम आपको ऐसी ही एक पनीर की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मक्खन                            1 बड़ा चम्मच प्याज                               1 मध्यम (बारीक कटी हुई) नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *