जरूर बनाये मक्के के स्वादिष्ट कटलेट

chefshipra

chefshipra

अगर आपको शाम के स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का मन करे तो मक्के के कटलेट्स बनाए जा सकते हैं। मक्का में अच्छा आता है और तब यह मीठा और फ्लेवरफुल रहता है।

सामग्री-
1 कप मक्के का आटा
1 प्याज कटा हुआ
½ शिमला मिर्च कटी हुई
1 गाजर कद्दूकस किया हुआ
¼ कप पत्ता गोभी कद्दूकस की हुई
1 हरी मिर्च कटी हुई
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 छोटा चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
डीप फ्राई करने के लिए तेल

बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक परात में मक्के के आटे को छानकर रख लें और इसमें मसाले और तेल छोड़कर सारी सामग्री डालकर मिला लें।
इसके बाद इसमें नमक और बाकी मसाले डालकर फिर से मिला लें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालकर मिलाएं। इसका सख्त आटा गूंथ लें और इसे 10 मिनट के लिए सेट करने के लिए रख दें। अब इसे हाथों में लेकर छोटी गेंद बनाएं और उसे अपने हिसाब से गोल, चपटी शेप दें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मक्के के कटलेट्स तल लें।
इसे हरी चटनी, या मेयोनेज़ के साथ गर्मागर्म परोसें।

अब आप भी सर्दियों में इन रेसिपीज को बनाकर अपने दिन की प्लानिंग कर सकती हैं। अगर आपको ये रेसिपीज पसंद आईं तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें शेफ शिप्रा के साथ।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chef Shipra Recipe: कैसे बनाये टेस्टी अंडा करी

    ज्यादातर नॉन वेज खाने वाले लोग अंडे को तो पसंद करते ही है। आज हम आपको टेस्टी अंडा करी  बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री अंडे                         5-6 हरी मिर्च                  4-5 अदरक                   1/2 इंच प्याज                      2…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि

    यूँ तो दाल मखनी उत्तर भारत का बहुत ही प्रचलित और पसंदीदा व्यंजन हैं, पर दिनों दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ये मूलतः पंजाबी व्यंजन है, पर ये लग भाग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बनायीं और खायी जाती है। इसको बनाने की विधि बहुत ही सरल होती है आइये जानते है इसको …

    Spread the love
  • |

    सेहत के लिए हेल्थी और स्वादिष्ट स्नैक्स

    स्नैक्स टाइम पर अगर कुछ हेल्थी और स्वादिष्ट खाने को मिल जाये तो कहना ही क्या है। आज हम आपको एक ऐसी ही हेल्थी स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो खाने में स्वादिष्ट है और साथ ही साथ हेल्थी भी है। सामग्री मूंगफली 100 ग्राम प्याज 2 हरी मिर्च 3-4 अदरक 1/2 इंच…

    Spread the love
  • |

    कुल्हड़ चाय बनाने की विधि

    यूँ तो चाय पीने वाले शौकीन आपको हर जगह मिल ही जाएंगे। पर जो बात कुल्हड़ में चाय पीने की है वो बात और कहीं नहीं। आज हम आपको कुल्हड़ चाय (kulhad chai) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री (Ingredients) दूध – 1 कप पानी – ½ कप चाय पत्ती – 1½ छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • जाने सदाबहार के औषधीय गुण

    सदाबहार के पेड़ का प्रयोग अधिकतर लोग अपने घर की सजावट के लिए करते हैं। या फिर इसके फूलों का प्रयोग पूजा में किया जाता है। पर कोई भी इसके पौधे के प्रयोग के बारे में नही जानता है।आज हम इसी सदाबहार के पौधे के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए शुरू…

    Spread the love
  • |

    अदरक का चटपटा और स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो अदरक का तो क्या कहना। आज हम आपको अदरक का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री अदरक नीम्बू                                       200 ग्राम काली मिर्च पाउडर                              …

    Spread the love