|

बिना तंदूर के कैसे बनाएं जायकेदार कुलचे नान घर बैठे

हम में से ज्यादातर लोग जब भी कुलचे नान खाना चाहते हैं तो या तो रेस्टोरेंट या होटल में जा कर या बने-बनाय घर लाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुलचे नान की रेसिपी बताने जा रहें है। इसे आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते है कुलचे नान बनाने की सरल विधि।

विधि

एक बाउल में मैदा लें और इसमें चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर दही और पानी से सहायता से आटे की तरह गूंद लें। ध्यान रहे की आटा मुलायम गूँधा होना चाहिए। गीले कपड़े से 2 घंटे के लिए सेट होने को रख दें। अब इसकी एक लोई तोड़े और इसके ऊपर काले तिल और धनिया पट्टी रख कर हाथों से हलके से दबाएं।

ध्यान रखें की ये लोई के एक तरफ ही लगाना है न की दोनों तरफ। लोई पलट कर हल्का सा मैदा छिड़क कर ओवल शेप में बेलन से बेल लें। ब्रश की सहायता से पानी लगा दें।

गर्म तवे पर पानी वाली तरफ से डालें। हलके हाथ से दबा कर एक मिनट तक सकें। अब तवा पलट कर गैस की आंच पर कुलचे को सकें। सिकने पर कुलचा फूलने लगेगा। अब इसे निकाल कर प्लेट पर रखें और घी लगा कर गरमा गरम छोले की सब्जी के साथ सर्व करें।



सामग्री

मैदा                        2 कप

चीनी                       1 छोटा चम्मच

बेकिंग पाउडर         1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा            1/4 छोटा चम्मच

नमक                     ½ छोटा चम्मच

तेल                        2 छोटा चम्मच

दही                       1/4 कप

पानी                      3/4 कप

तिल                       गार्निश करने के लिए

हरा धनिया              गार्निश करने के लिए

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • जानिए दालचीनी खाने के फायदे

    दालचीनी वैसे तो एक आम मसाला है जो अधिकतर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको दालचीनी के कुछ चिकित्सीय गुणों के बारें में बताने जा रहें हैं। अगर आपको कफ की समस्या हो तो आप इन नुस्खे को जरूर अपनाएं। तो आइये शुरू करते हैं। आप दालचीनी का छोटा सा…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट प्याज का आचार बनाने की सरल विधि

    अचार तो आपने बहुत से बनाये और खाये होंगे पर क्या आपने कभी प्याज का अचार खाया है ? जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है प्याज के अचार की सरल विधि। सामग्री: छोटी प्याज – 25-30 सफ़ेद सिरका – 1 1/2 कप हरी मिर्च लम्बी कटी – 7-8 आम आचार मसाला (बिना…

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट सूजी बेसन स्नैक्स बनाने की सरल विधि

      एक बड़े बाउल में सूजी, बेसन और नमक मिलाएं। अब इसमें पानी मिलाएं और इसका घोल बनाएं। अच्छी तरह चलाएं। इसमें कोई भी गाँठ नहीं बचनी चाहिए। फिर इसमें बाकि बचा हुआ पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, जिससे सूजी फूल जाये। अब एक गर्म पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।…

    Spread the love
  • इस होली बनाये स्पेशल खस्ता मठरी

    होली पर मठरी खाने का अलग ही स्वाद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है होली स्पेशल खस्ता मठरी। तो आइये शुरू करते है। सामग्री: मैदा – 2 कप सूजी – 2 टेबलस्पून अजवाइन – 1 टीस्पून नमक – 1/2 टीस्पून (स्वादानुसार) काली मिर्च – 1/2 टीस्पून (दरदरी पिसी हुई) घी – 4…

    Spread the love
  • |

    क्या खाएं योगा करने के दौरान?

    जैसा कि हम सभी जानते हैं यह सप्ताह योगा दिवस को मनाने के लिए मनाया जा रहा है। तो इस दौरान आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की योगा करने के दौरान आपको किस तरीके के चीजों को खाना चाहिए है। इस समय…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *