तीज स्पेशल मिठाई घेवर की रेसिपी

आवश्यक सामग्री:

घेवर के लिए:
मैदा – 2 कप

ठंडा दूध – 1/2 कप

ठंडा पानी – लगभग 1.5 कप (जरूरत अनुसार)

देसी घी – 1/2 कप (पिघला हुआ)

बर्फ के टुकड़े – 2-3

बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच

घी या रिफाइंड – तलने के लिए

चाशनी के लिए:
चीनी – 1.5 कप

पानी – 1 कप

केसर के धागे – 5-6

इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

गुलाब जल – 1 चम्मच (वैकल्पिक)

सजावट के लिए:
मावा (खोया) – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)

कटे हुए सूखे मेवे – बादाम, पिस्ता

चांदी का वर्क – (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:
1. घेवर का घोल तैयार करें:

सबसे पहले एक बाउल में पिघला घी लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें और खूब फेंटें जब तक की घी झागदार न हो जाए। उसके बाद बर्फ को निकाल दें।

अब इसमें धीरे-धीरे मैदा और दूध डालें। फिर थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा पानी मिलाएं और पतला सा घोल बनाएं (पकोड़े के घोल से पतला)।

अब अंत में बेकिंग पाउडर को डालकर मिक्स करें। ध्यानरहे की घोल एकदम चिकना और लिक्विड होना चाहिए।

2. तलना:

अब एक गहरे भारी तले वाले बर्तन या घनाकार कुकर में घी को गरम करें (तेल मध्यम गर्म हो)।

अब एक करछी से घोल को ऊपर से धीरे-धीरे एक ही जगह पर डालें। घेवर अपने आप किनारों से अलग हो जाएगा। और जब झाग बैठ जाए तो दूसरी करछी डालें। और इसी तरह 3–4 बार घोल को डालें।

जब घेवर सुनहरा सा हो जाए तो इसे चिमटे से निकाल कर टिशू पेपर पर रखें।

3. चाशनी बनाना:

अब एक पैन में चीनी और पानी को डालकर उबालें और इसमें केसर, इलायची और गुलाब जल को डालें। इसकी एक तार की चाशनी बना लें।

4. घेवर में चाशनी डालें और सजाएँ:

अब तैयार घेवर को हल्की गर्म चाशनी में डुबाएं या ऊपर से चम्मच से डालें। और ऊपर से मावा, सूखे मेवे और चांदी वर्क लगाएं।

5. परोसने का तरीका: इस घेवर को तीज पूजा के बाद मिठाई के रूप में खाएं तथा मेहमानों को परोसें। आप इसे एयर टाइट डिब्बे में 3–4 दिन तक स्टोर कर सकते है।

यदि आपको यह रेसिपी पसंद आई हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया हमारे चैनल (chefshipra.com) पर आइये। साथ ही हमे सब्सक्राइब/फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे। अपने सुझाव कमेंट सेक्शन में पोस्ट जरूर कीजिये।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Chefshipra: व्रत के लिए कुटु के आटे के फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी

    आज हम आपको व्रत में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे के फ्रेंच फ्राइज की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री (2–3 लोगों के लिए) आलू – 3 मध्यम आकार के कुट्टू का आटा – ½ कप सेंधा नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर (वैकल्पिक) – ¼ छोटा…

    Spread the love
  • |

    जायकेदार पुदीना परांठा बनाने की विधि

    वैसे तो परांठे कई प्रकार के होते है, और लोग भी इन्हे बहुत चाव से खाते हैं। पर अगर ये परांठे बने हो पुदीने के तो ये स्वादिष्ट तो होते ही है पर स्वस्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। आइये जानते है इसको बनाने की सम्पूर्ण और सरल विधि। सामग्री पूरे भोजन का आटा  250 ग्राम पुदीना के पत्ते 1 कप तेल  3 बड़े चम्मच…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: लहसुन की स्वादिष्ट चटनी

    चटनी किसी भी खाने का जायका और स्वाद और अधिक बढ़ा देती है। अगर ये चटनी बनी हो लहसुन की तो क्या कहना। आज हम आपको लहसुन की चटनी की बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी। सामग्री नमक                                        स्वादानुसार लाल मिर्च…

    Spread the love
  • |

    व्रत में खाएं और खिलाएं साबूदाना की खिचड़ी

    अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि व्रत में आखिर क्या खा सकते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में बनाने के लिए स्वादिष्ट साबूदाना की खिचड़ी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी। सामग्री: साबूदाना – 1 कप मूंगफली – 1/2 कप (भुनी हुई और दरदरी पिसी हुई) आलू – 1 (उबला और छोटे…

    Spread the love
  • |

    वर्जिन मोजिटो बनाने की सरल विधि

    दोस्तों यदि आप रोज़ाना पाना चाहते हैं ऐसी ही स्वादिष्ट, लज़ीज़ और चटपटी रेसिपी जिससे आपको मिलेगी भरपूर प्रशंसा और प्यार। हमारे किचन टिप्स और रोचक जानकारियाँ कर देंगी आपके किचन टाइम को कर देंगी आधा। तो जुड़ें हमारे चैनल शेफ शिप्रा (#chefshipra) के साथ। ऊपर दिए गए फॉलो बटन को दबाना ना भूलें जिससे…

    Spread the love
  • इस गर्मी बनाएं आम की बर्फी

      गर्मी के मौसम में यदि कोई आम ना खाएं ऐसा तो हो ही नही सकता। आम तो सभी को बहुत पसंद होते हैं। आज हम आपके सभी के साथ शेयर करेंगे आम की बर्फी की रेसिपी। तो आइए शुरू करते है। सामग्री बेसन  1 कप पके आम का पल्प  1 कप पिस्ते  10-12 चीनी…

    Spread the love