|

त्यौहार स्पेशल: काजू पान रोल्स बनाने की सरल विधि

स्टफ्फिंग

एक गर्म पैन में 100 ग्राम खोया, 3 बड़े चम्मच गुलकंद और 2 छोटे चम्मच सॉफ्ट सुपारी डालकर धीमी आंच पे लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से मिला ले। अच्छी तरह से मिल जाने के बाद गैस बंद करे और इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा बादाम डालके मिला ले। फिर इसे रूम टेम्परेचर पे ठंडा होने को रखे।

ऊपरी सतह के लिए

ग्राइंडर में 1 कप काजू डालके इसे बारीक़ पीसे। इसका तेल निकल जायेगा और ये एक पेस्ट जैसा बन जायेगा।

अब एक बर्तन में ½ कप चीनी और ¼ कप पानी डालकर चीनी घुलने तक पकाये।  एक उबाल आने तक पकने दे फिर मध्यम आंच पर लगातार चलते हुए 2-3  मिनट तक पकाये। गैस बंद करे। एक तार की चाशनी तैयार है। अब इसमें 1 चुटकी हरा रंग डालके अच्छी तरह से मिला दे। फिर इस गर्म चाशनी में काजू पेस्ट को डालकर मध्यम आंच पे लगातार चलते हुए 2-3 मिनट तक पकाये या फिर जब तक ये मिश्रण पैन में रोल ना होने लगे तब तक पका ले। अब इसे एक बाउल में निकाल के 5-7 मिनट तक ठंडा होने दे। धयान रखे इसे पूरा ठंडा नहीं करना है वार्ना ये बहुत ही सख्त हो जायेगा।

विधि

अब इसकी एक लोई तोड़ के हलके हाथो से रोटी की तरह बेल ले।  मावे के मिश्रण को लम्बा करके रोटी की एक किनारे पे रखे और एक या दो बार रोल करे। अतिरिक्त रोटी को चाकू से काट के निकाल ले।  फिर इस रोल को हलके हाथो से चकले पे चला ले जिससे अंदर की स्टफ्फिंग ठीक तरह से सेट हो जाये। अब इसके दो दो इंच के टुकड़े काट ले। अब एक एयर टाइट डिब्बे में सभी टुकड़ो को काट के रखे और फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने को रखे।  धयान रखे इसे खुला ना रखे वार्ना इसमें मॉइस्चर आ जायेगा। चांदी की वर्क लगा के ठंडा ठंडा सर्व करे।


सामग्री

खोया              100 ग्राम

गुलकंद            3 बड़े चम्मच

सॉफ्ट सुपारी        2 छोटे चम्मच

बादाम             1 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटा)

काजू              1 कप

चीनी              ½ कप

पानी              ¼ कप

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको। सामग्री चावल १ कप पानी जरूरतानुसार नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई) लहसुन…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों में बनाए स्वादिष्ट वेजिटेबल पुलाव (तहरी)

    वेजिटेबल पुलाव या तहरी बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी होती है। इसे सर्दियों में और भी अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं। तो चलिए जानते है इसको बनाने की सरल विधि। विधि कुकर को गैस पर रखें और उसमे तेल गर्म करें। अब इस में हींग, साबुत जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट,…

    Spread the love
  • |

    स्वदिष्ट और आसानी से बनने वाली डबल चॉकलेट मफिन्स

    इस वैलेंटाइन डे पर बनाये बहुत ही स्वदिष्ट और आसानी से बनने वाली एक रेसिपी। तो आइए जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा 2 कप बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच कोको पाउडर 1/3 कप नमक 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच दही 1 कप अंडे 2 रिफाइन तेल 1/2 कप…

    Spread the love
  • होली स्पेशल स्वादिष्ट मालपुआ रेसिपी

      कुछ लोकप्रिय होली मिठाइयों है मालपुआ। आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे है मालपुआ की आसान रेसिपी। सामग्री: 🔹 मैदा – 1 कप 🔹 सूजी – ¼ कप 🔹 दूध – 1 कप 🔹 चीनी – ½ कप 🔹 इलायची पाउडर – ½ टीस्पून 🔹 बेकिंग सोडा – 1 चुटकी 🔹 तलने…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी धनिया हरे नमक की रेसिपी

    यूं तो सर्दियों के मौसम में चटर पटर खाने का मजा ही कुछ और है । ऐसे में अगर धनिये का हरा नमक साथ हो तो क्या कहना । आज हम आपको धनिये से हरे नमक बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है । सामाग्री : हरा धनिया : 100 gm लहसुन : 2 बड़ी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *