स्वादिष्ट मक्के आलू की पूरी बनाने की सरल विधि

आज हम आपको मक्के की आलू की स्वादिष्ट पूरी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

सामग्री :

मक्की का आटा :               1 कप

गेहूं का आटा :                   1 कप

उबला आलू :                     3 बड़े (मैश किया हुआ)

नमक :                              स्वादानुसार

लाल मिर्च:                         1/4 छोटी चम्मच

अजवाइन:                         1/2 छोटी चम्मच

साबुत जीरा :                     1/2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च :                         2 बारीक़ कटी हुई

हरा धनिया :                      1/2 कप बारीक कटा हुआ

तेल:                                 तलने के लिए



विधि :

एक बाउल में सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डाल दें जिससे पूड़ी खस्ता बने। जरूरत अनुसार पानी डालकर पूड़ी का सख्त आटा गूंध लें। अब इसे 20-25 मिनट्स के लिए छोड़ दें। अब हाथों पर तेल लगा लें और इसकी छोटी लोइयां तोड़ लें। तेल लगाने से ये हाथों पर चिपकता नहीं है।

पूड़ी के आकर में बेल लें और इसे गर्म तेल में डालकर सेक लें। ध्यान रखें पूड़ी थोड़ी मोटी बेलें क्यूंकि ये मक्के और आलू की है वरना ये सख्त हो जाएँगी। आपकी गर्मागर्म मक्के की पूड़ी तैयार है। इसे आचार या चटनी के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    बसंत पंचमी पर बनाएं स्वादिष्ट मीठे चावल

    चावल की रेसिपी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में उतनी ही सरल भी होती है। तो आइये जानते हैं ऐसी ही एक स्वादिष्ट मीठे चावल बनाने की सरल विधि। विधि एक पैन में थोड़ा पानी डालें  और  गर्म करें। जब उसमे उबाल आने लगे तब उसमें रंग डाल दें। रंग के घुलने पर…

    Spread the love
  • कैसे बनाएं दही के आलू

    दही के आलू एक बहुत ही सरल व्यंजन है जो की उत्तर भारत में ज्यादा प्रचलित है| आइये जानते है इसको बनाने की विधि| सामग्री: 3 मध्यम आलू उबले और छिले 1 कप दही फेटा हुआ 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 1/2 चम्मच धानिया पाउडर 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 2…

    Spread the love
  • |

    खसखस का शरबत बनाने की सरल विधि

    खसखस का शरबत एक ऐसा पेय है जो की शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही स्वाथय के लिए काफी लाभप्रद होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री खसखस का पाउडर        30 ग्राम पानी                            5 कप चीनी                            1 1/2 कप नीम्बू                            1 लौंग                             4-5 छोटी…

    Spread the love
  • |

    बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार

    आजकल संक्रमण के कारण बाहर का कहना सुरक्षित नहीं है। और बच्चों को खिलाना तो बिल्कुल भी नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की पसंदीदा बाउंटी बार्स बनाने की सरल विधि। सामग्री घिसा हुआ नारियल 1 कप क्रीम/ मलाई 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप चॉकलेट 250 ग्राम पिघली हुई विधि सबसे…

    Spread the love
  • |

    सर्दियों के मौसम के लिए बनाए स्वादिष्ट गुड़ मूंगफली की चिक्की

    सर्दियों में हम लोग मूंगफली तो खाते ही हैं और साथ ही गुड़ का प्रयोग भी होता है। पर अगर इसको मिला कर के स्वादिष्ट चिक्की बना दी जाये तो क्या कहना। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट चिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। विधि सबसे पहले एक पैन में गुड़ को टुकड़ो…

    Spread the love
  • |

    खट्टा मीठा टमाटर का अचार बनाने की सरल विधि

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो खट्टे मीठे टमाटर का तो क्या कहना। आज हम आपको खट्टे मीठे टमाटर का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री टमाटर                                      2 किलो हल्दी…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *