आलू मेथी की सब्जी बनाने की सरल विधि

आलू मेथी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। और अगर इसे धनिये की चटनी के साथ खाया जाए तो इसका क्या कहना। आज हम आपको आलू मेथी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है।

सामग्री

आलू                                         3 बड़े

मेथी                                          1/2 कप (बारीक़ कटी हुई)

हरी मिर्च                                    2-3

नमक                                        स्वादानुसार

लाल मिर्च                                  1/4 छोटी चम्मच

तेल                                           1/2 छोटी चम्मच



विधि

सबसे पहले मेथी को अच्छी तरह से दो तीन बार पानी से धो ले जिससे उसकी सारी मिट्टी निकल जाये। अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल को गर्म करे। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालदे। फिर इसमें मेथी डाले और अब इसमें आलू के टुकड़े, नमक और लाल मिर्च को दाल के अच्छी तरह से मिला ले। अब इसे ढक दे और गैस को धीमा कर दे। 5-7 मिनट तक इसको पकने दे। अबइसका ढक्कन हटा दे। और चेक करे की आलू पक गया है या नहीं। यदि नहीं पका है तो इसे फिर से ढक दे। अन्यथा इसे भून ले।

तैयार है आलू मेथी की सब्जी। इसको पराठो के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट पाइनएप्पल का शरबत बनाने की सरल विधि

    पाइनएप्पल का शरबत एक ऐसा शीतल पेय है जो की बहुत ही ठंडक देता है। साथ ही स्वास्थय के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री पाइनएप्पल                    1 चीनी                            1 किलो विधि सबसे पहले पाइनएप्पल को अच्छी तरह से छील कर के छोटे…

    Spread the love
  • |

    दस प्रकार की स्वादिष्ट चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे है  दस (10) प्रकार की चटनिया जिन्हे आप इडली, डोसा, वड़ा, ढोकला, समोसा, इत्यादि केसाथ खा सकते है।  ये सभी बनाने  में बहुत ही आसान है और स्वाद में लाजवाब है।  तो आइये सीखते है इसको बनाने का तरीका। सामग्री (सयुंक्त) पुदीना                      100 ग्राम धनिया पत्ती              100 ग्राम प्याज                       3 बड़े कटे हुए टमाटर                    3 बड़े कटे हुए कच्चा नारियल         1 भुनी मूंगफली           छिलका उतरी हुई भीगी लाल मिर्च        10 -12 हरी मिर्च                  6 -7 दही                         ½  कप सफ़ेद तिल              1/4 कप तेल                        5 -6  बड़े चम्मच जीरा                       भुना हुआ नमक                     स्वादानुसार करी पत्ता नीम्बू लहसुन की कलिया छिली अदरक चीनी राई हींग विधि  प्याज की चटनी गैस पे एक पैन को…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्टी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी। यह बच्चों को तो खूब पसंद आती ही है। साथ ही बड़े भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप इवनिंग टी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। सामग्री: 2 उबले हुए आलू 1/2 कप गाजर (कद्दूकस की हुई) 1/2…

    Spread the love
  • किचन से जुडी कुछ जरूरी टिप्स

    आज हम आपको किचन से जुडी कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहें हैं। ये टिप्स आपके किचन के समय को बहुत कम कर देंगी। तो चलिए शुरू करते हैं। किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसका मसाला भूनते वक़्त उसमे हरा धनिया काट के मिला दे। लस्सी में थोड़ा सा शहद डालने…

    Spread the love
  • |

    होली स्पेशल : नमकपारे बनाने की सरल विधि

    होली पकवानो में एक पकवान का नाम है नमकपारे। ये हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री मैदा                                          2 कप पानी                                         जरूरतानुसार तेल                                           तलने के…

    Spread the love
  • हेल्दी ब्रोकली की स्वादिष्ट सब्ज़ी

    वैसे तो सभी जानते है की ब्रोकली एक इटालियन सब्जी है जो की अधिकतर सलाद में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते है की ब्रोकली को इंडियन स्टाइल में भी बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। सामग्री ब्रोकली ४००…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *