शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि

शाही गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको शाही गोभी की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें है।

सामग्री

तेल                                 2 बड़े चम्मच

फूल गोभी                        1 (छोटा फूल)

नमक                              स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर             1/4 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर                    1/4 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर                  1/4 छोटा चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट          1 बड़ा चम्मच

प्याज टमाटर पेस्ट             2 बड़े चम्मच

हरा धनिया                       गार्निश करने के लिए



विधि

सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से साफ़ करे और गोभी के फूल को 10 मिनट के लिए पानी में भीगा दे। ऐसा करने से गोभी के अंदर की मिट्टी और कीड़े निकल जाते है। अब एक पैन में तेल को गर्म करे और उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। अब इसमें प्याज टमाटर का पेस्ट को डालदे और थोड़ी देर भूने। अब इसमें नमक, मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला ले और तेल छोड़ने तक भूने। मसाला अच्छी तरह से भून जाने के बाद गैस बंद कर दे।

अब एक कढ़ाई को गैस पे रखे। इसमें गोभी को रखे और थोड़ा सा पानी तली में डालदे। अब ऊपर से तैयार मसाले को लगा दे। ध्यान रखे की मसाले की कोटिंग गोभी पे ठीक तरह से हो जानी चाहिए। अब इसको ढक्कन से ढक के पकाये। लगभग 20 मिनट के बाद इसको खोल के चेक करे की गोभी पकी है या नहीं। गोभी के पूरी तरह से पक जाने के बाद इसको थोड़ा सा भून ले जिससे कढ़ाई में मौजूद एक्स्ट्रा पानी ख़त्म हो जाये।

अब गैस बंद करे। धनिया पत्ती से गार्निश करके पराठो या नान के साथ सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • आलू शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्जी

    शिमला मिर्च तो हम लोग खाते ही हैं। पर आज हम आपको आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री आलू                               2 बड़े शिमला मिर्च                     2 बड़े नमक                              स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर                    ¼ छोटा चम्मच धनिया पाउडर                  ¼…

    Spread the love
  • स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि

    यूँ तो दाल मखनी उत्तर भारत का बहुत ही प्रचलित और पसंदीदा व्यंजन हैं, पर दिनों दिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ये मूलतः पंजाबी व्यंजन है, पर ये लग भाग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बनायीं और खायी जाती है। इसको बनाने की विधि बहुत ही सरल होती है आइये जानते है इसको …

    Spread the love
  • |

    क्रिस्पी अनियन रिंग्स

    अनियन  रिंग  एक प्रकार का नाश्ता है जो की यूनाइटेड  स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड  किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, साउथ अफ्रीका और यूरोप, लैटिन  अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में प्रचिलित है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे है। ये बनाने में बहुत ही सरल है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। तो आइये शुरू…

    Spread the love
  • |

    टेस्टी और हेल्दी चने मुरमुरे बनाने की सरल विधि

    अक्सर हम महिलाओं के साथ समस्या रहती है कि शाम के वक़्त नाश्ते में ऐसा क्या बनाये जो कि हेल्दी होने का साथ साथ हल्का भी हो जिससे रात का कहना भी समय पर ठीक तरह से खाया जा सके। तो आज हम आपकी इसी समस्या का एक बहुत ही आसान सा हल ले कर…

    Spread the love
  • |

    दिवाली स्पेशल – मिल्क रोल रेसिपी

    हिन्दू धर्म में दिवाली एक बहुत बड़ा त्यौहार है। दिवाली के इस शुभ अवसर पर हम अपने चैनल की ओर से आपके सुखद और मंगल जीवन की कामना करते हैं। दिवाली के समय कुछ अलग खाने खिलाने की चाह तो होती ही है। इस दिवाली घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई। आज हम आपको बताने जा…

    Spread the love
  • |

    झटपट तैयार होने वाला प्याज का स्वादिष्ट अचार

    आचार तो वैसे ही किसी भी खाने का जायका और स्वाद अधिक बढ़ा देता है। और अगर ये आचार बना हो प्याज का तो क्या कहना। आज हम आपको प्याज का आचार बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री सफ़ेद प्याज                               500 ग्राम पीसी राई                                   3…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *