शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक बनाना (केले) का हो तो क्या कहना। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको बनाना शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
सामग्री
बनाना 2
दूध 100 ग्राम
चीनी 6 छोटे चम्मच
विधि
शेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में बनाना डालें। अब इसमें दूध और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसमें थोड़े से आइस क्यूब डालके एक बार फिर से मिक्स करे। इसका स्वाद बढ़ने के लिए आप इसके ऊपर बारीक कटे डॉयफ्रुइट्स भी डाल सकते हैं। ये वैकल्पिक है।
तैयार है आपका बनाना शेक। इसे ठंडा ठंडा सर्व करे।
यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।







