लज़ीज़ और स्वादिष्ट मक्खनी ग्रेवी

chef shipra recipe

ग्रेवी तो हर किसी के घर में अलग अलग प्रकार से बनती ही है। किसी को थिक ग्रेवी पसंद होती है तो किसी को पतली। कोई तीखा ज्यादा रखता है तो कोई साधारण। आज हम आपको लज़ीज़ और स्वादिष्ट मक्खनी ग्रेवी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बहुत ही सरल है।

सामग्री

टमाटर             3 बड़े (बारीक कटे हुए)

लौंग               2

काजू               4-5

मक्खन             1 बड़ा चम्मच

जीरा               1/2 छोटा चम्मच

अदरक लहसुन पेस्ट   2 छोटे चम्मच

प्याज              1/2 कप (बारीक कटा हुआ)

लाल मिर्च पाउडर     1 छोटा चम्मच

क्रीम               3 बड़े चम्मच

गर्म मसाला          1/4 छोटा चम्मच

कसूरी मेथी          1/2 छोटा चम्मच

टोमैटो सॉस         1 छोटा चम्मच

चीनी               1 छोटा चम्मच

नमक              स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले ग्राइंडर मे टमाटर, काजू और लौंग का पेस्ट बना ले। अब गैस पर कढ़ाई को चढ़ाए और उसमें मक्खन डाले। जीरा चटकाए फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट और प्याज को डालकर भूने। अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसमे टमाटर का पेस्ट, मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, क्रीम, कसूरी मेथी, टोमेटो सॉस, चीनी और नमक को डालकर एक उबाल आने तक पकाये। तैयार है आपकी मक्खनी ग्रेवी। इसमे आप अपनी मनपसंद की सब्जी डालकर गर्मागर्म नान के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    बनाना शेक बनाने की सरल विधि

    शेक तो सभी पसंद करते हैं, खासतौर से बच्चे। और अगर ये शेक बनाना (केले) का हो तो क्या कहना। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको बनाना शेक बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री बनाना                             2 दूध                                  100…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

    सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं। सामग्री आटा 500 ग्राम मेथी 250 ग्राम धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 छोटा…

    Spread the love
  • |

    अरबी की चटपटी सब्जी की रेसिपी

      आज हम आपको बताने जा रहे है अरबी की चटपटी सब्जी की आसान रेसिपी जो बनाने में आसान है और खाने में स्वदिष्ट। सामग्री: 250 ग्राम अरबी 2 टेबलस्पून तेल 1 टीस्पून जीरा 1 चुटकी हींग 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर 1 टीस्पून धनिया पाउडर 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून गरम मसाला 1…

    Spread the love
  • |

    जाने कैसे बनाये बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक

    कप केक तो सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं, ख़ास तोर पर बच्चे। आज हम आपको बिना अंडे के कॉफ़ी वालनट कप केक की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री बटर 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क 2 बड़े चम्मच कॉफी 4 बड़े चम्मच (गर्म…

    Spread the love
  • लोकी के सेवन करने के फायदे

    लोकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनकर अक्सर लोग मुँह बना लेते हैं।  पर क्या आप जानते हैं कि जिस लोकी को खाने में लोग विशेषतः बच्चे अपनी नाक भौहें सिकोड़ते हैं वह लोकी अमृत के सामान है। आइये आज हम आपको लोकी के सेवन करने के फायदे (loki ke fayede) बताते हैं।  …

    Spread the love
  • स्वादिष्ट अचारी भिंडी बनाने की सरल विधि

    विधि भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये. सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को तीन-चार भाग करते हुये, आधा पोना इंच के साइज में काट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *