|

मकई के आटे से बनाये स्वादिष्ट ढोकले

नाश्ते में ढोकले तो सभी महिलाएं कभी ना कभी बनाती ही है। पर क्या आपने कभी मक़्क़ी के आटे के ढोकले खाये है। ये बनाने में बहुत ही आसान होते हैं और स्वाद में उम्दा होते है। तो आइए जानते है इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मक्के का आटा           2 कप

नमक                         स्वादानुसार

सोडा                          1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर       1/2 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर              1/2 छोटा चम्मच

प्याज                          1 बारीक कटा हुआ

धनिया पत्ती                4 बड़े चम्मच

साबुत धनिया             1 बड़ा चम्मच

घी                             100 ग्राम



विधि

सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह से मिलाये। अब गर्म पानी के साथ इसका कड़ा आटा गूंध लें। अब इस आटे के छोटे छोटे से ढोकले के आकार के बाउल्स बनाये। कूकर को गैस पर रखे। इसमे नीचे एक जाली डाले। अब इसमें एक गिलास पानी डालें। उबाल आने पर जाली के ऊपर सारे ढोकले रख दे।

अब कूकर की सीटी हटा कर ढक्कन को बंद करे और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। फिर गैस बंद को बंद करे और इन ढोकलों को सर्विंग प्लेट पर निकाल ले। ऊपर से घी को डाल कर मिक्स दाल के साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट दही भल्ला बनाने की सरल विधि

    दही भल्ला एक ऐसा व्यंजन है जो की किसी भी साधारण से खाने को जायकेदार बना देता है। आप इसे सिर्फ खाने के साथ ही नहीं बल्कि अलग से भी खा सकते हैं। इसको बनाना बड़ा ही आसान है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री दही               500 ग्राम उरद दाल…

    Spread the love
  • |

    Chef shipra kitchen tips: झटपट अंडे उबालने का तरीका

    कभी कभी ऐसा होता है की हमारे घर पर बहुत से मेहमान आ जाते हैं। और हमे उनके लिए खाने की तैयारी करनी होती है। ऐसे में अगर आप उबले अंडे की कोई रेसिपी जैसे की अंडा करी बनाने की कोशिश करते हैं तो वो उबलने में बहुत समय ले लेता है। इसलिए आज हम…

    Spread the love
  • पिज़्ज़ा सैंडविच की सरल विधि

    जब भी बच्चों के लिए स्नैक बनाने की बात आये तो पिज़्ज़ा सैंडविच का जिक्र आना तो स्वाभाविक ही है। आज हम आपको पिज़्ज़ा सैंडविच बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। सामग्री पिज़्ज़ा सॉस ऑरेगैनो बटर चीज़ ब्रेड स्लाइस विधि सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर चीज़ को अच्छे…

    Spread the love
  • |

    बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा माइक्रोवेव में

    गाजर का हलवा वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको इसे माइक्रोवेव में बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। ये हलवा गैस पर बने हलवे की तरह ही स्वादिष्ट होता है। सामग्री गाजर        1 किलो मावा         250 ग्राम चीनी                250 ग्राम दूध          1 कप काजू…

    Spread the love
  • |

    भुट्टे का दही बनाने की सरल विधि

    आज हम आपको भुट्टे का दही की रेसिपी बताने जा रहें हैं। ये बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसको बनाना बहुत ही सरल होता है। सामग्री दूध                2 कप भुट्टे के दाने         1 कप (उबले हुए) अदरक            1 छोटा टुकड़ा (लंबा और बारीक कटा हुआ) हरि मिर्च           2 (लंबी…

    Spread the love
  • घर पर बनाएं आलू के पिज़्ज़ा

      आपने अपने बच्चों को कई तरह के पिज़्ज़ा खिलाएं होंगे पर क्या आपने कभी आलू पिज़्ज़ा बनाया या खाया है? आज हम आपको आलू पिज़्ज़ा की आसान रेसेपी बताने जा रहे है जोकि खाने स्वादिष्ट है बनाने में आसान। तो आइये शुरू करते है। सामग्री मैदा                  200 ग्राम उबले आलू       5 (मध्यम…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *