|

नाश्ते में बनाये स्वादिष्ट हलवा नगौड़ी

हलवा नगोड़ी एक ऐसा नाश्ता है जिसे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। विशेषतौर पर बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं हलवा नगोड़ी बनाने की सरल विधि।

सामग्री

हलवा के लिए

सूजी               150 ग्राम

चीनी               100 ग्राम

घी                100 ग्राम

नगौड़ी के लिए

रिफाइंड            4 छोटे चम्मच/ तलने के लिए

सूजी               150 ग्राम

मैदा               25 ग्राम

अजवाइन           1/2 छोटा चम्मच

नमक              स्वादानुसार

विधि

हलवे की विधि

सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें। अब सूजी को सुनेहरा होंवे तक भूने। अब इसमें लगभग 11/2 गिलास पानी डालें और साथ ही चीनी भी डाले। गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहे। तैयार है हलवा।

नगौड़ी की विधि

एक बाउल में सूजी, मैदा, रिफाइंड, अजवाइन और नमक को अच्छी तरह से मिला ले और इसका कड़ा आटा गूंध ले। अब इसकी बहुत ही छोटी छोटी गोलियां बना ले और पतला बेल ले। फिर इन सभी को डीप फ्राई करें और बताशे की तरह फूला ले। सभी को पेपर नैपकिन पर निकाल ले।

तैयार है हलवा नगौड़ी। नगौड़ी और हलवे को एक साथ सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    जायकेदार पुदीना परांठा बनाने की विधि

    वैसे तो परांठे कई प्रकार के होते है, और लोग भी इन्हे बहुत चाव से खाते हैं। पर अगर ये परांठे बने हो पुदीने के तो ये स्वादिष्ट तो होते ही है पर स्वस्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। आइये जानते है इसको बनाने की सम्पूर्ण और सरल विधि। सामग्री पूरे भोजन का आटा  250 ग्राम पुदीना के पत्ते 1 कप तेल  3 बड़े चम्मच…

    Spread the love
  • एयर फ्रायर से स्वादिष्ट वेज लॉलीपॉप बनाने की सरल विधि

    सामग्री उबला आलू                   2 माध्यम ( मैश किया हुआ) प्याज                            1 (बारीक़ कटी हुई) शिमला मिर्च                  1 छोटी मटर                             ½ कप लाल मिर्च                      ¼ छोटा चम्मच पैपरिका पाउडर            ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर                 ¼ छोटा चम्मच धनिया पाउडर               ¼ छोटा चम्मच काला नमक                  ¼ छोटा चम्मच सफ़ेद नमक…

    Spread the love
  • जाने सदाबहार के औषधीय गुण

    सदाबहार के पेड़ का प्रयोग अधिकतर लोग अपने घर की सजावट के लिए करते हैं। या फिर इसके फूलों का प्रयोग पूजा में किया जाता है। पर कोई भी इसके पौधे के प्रयोग के बारे में नही जानता है।आज हम इसी सदाबहार के पौधे के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए शुरू…

    Spread the love
  • हेल्दी रहने के जरूर खाएं इन चीजों को

    हेल्दी तो हम सभी रहना चाहते हैं। परन्तु बहुत कोशिश करने के बाद भी आप चाहकर भी स्वस्थ्य नहीं रह पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं जो की आपको स्वस्थ्य रहने में मददगार साबित होगा। रोजाना अगर आप एक सेब खाते हैं तो इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट गोभी की सब्जी बनाने की विधि

    सर्दियों में गोभी आसानी सेमार्केट में मिल जाती है और इसका सेवन हर तरह से हमारे लिए उपयोगी भी होता है। वैसे तोह गोभी के कई प्रकार के व्यंजन बनते है पर आज हम आपको बताने जा रहे है स्वादिष्ट गोभी की सब्जी बनाने की विधि। सामग्री: फूलगोभी – 1 मध्यम आकार की, टुकड़ों में…

    Spread the love
  • |

    इंस्टेंट आचार बनाए छोलों से

    हम सभी को अचार बहुत ही ज्यादा पसंद होता है।सही मायनों में अगर कहा जाए कि अचार खाने का पूरक होता है तो गलत नही होगा। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही एक झटपट बनने वाले अचार की जो खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है और बनाने में बहुत ही आसान।…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *