|

बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा माइक्रोवेव में

गाजर का हलवा वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम आपको इसे माइक्रोवेव में बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। ये हलवा गैस पर बने हलवे की तरह ही स्वादिष्ट होता है।

सामग्री

गाजर        1 किलो

मावा         250 ग्राम

चीनी                250 ग्राम

दूध          1 कप

काजू         1 कप (टुकड़ो में कटा हुआ)

किसमिश     1/4 कप

छोटी इलाइची 4-5 (छीली हुई)

घी          2 बड़े चम्मच



विधि

सबसे पहले गाजर को छील के कद्दूकस कर ले। गाजर को कद्दूकस करने के लिए फ़ूड प्रोसेसर का भी प्रयोग किया जा सकता है। सबसे पहले मावे को 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करके भून ले। फिर एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में कद्दूकस किया हुआ गाजर और दूध डालकर 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे। फिर उसे निकाल कर चला ले।

फिर से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे। फिर उसे निकाल कर चला ले अब इसमें घी और चीनी को अच्छी तरह से मिला ले। फिर से बाउल को 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव करे। फिर इसे निकाल करके चला ले। थोड़े से काजू और किसमिश और मावा को डालकर के अच्छी तरह से मिला ले। फिर से इसे 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर ले। फिर से उसे निकाल कर के अच्छी तरह से मिला ले।

अब हलवा तैयार है।  ऊपर से इलाइची पाउडर को डालकर मिला ले।  ध्यान दे माइक्रोवेव में बने हुए गाजर के हलवे में थोड़ी सी नमी रहती है।  ये हलवा गैस पे बने हलवे की तरह से बिलकुल सूखा नहीं बनता है। फिर भी ये इसी तरह खाने में स्वादिष्ट होता है। ऊपर से काजू से गार्निश करके सर्व करे।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    त्यौहार स्पेशल: पान कोकोनट बॉल्स बनाने की सरल विधि

    ऊपरी सतह के लिए ¼ कप कंडेंस्ड मिल्क को एक गर्म पैन में डाले। फिर इसमें एक कप घिसा नारियल, 3 बारीक़ कटे पान के पत्ते और 1/8 छोटा चम्मच  हरा खाने वाला रंग डालकर मध्यम आंच पे 2-3 मिनट पकाये। अब गैस बंद कर ले और रूम टेम्परेचर पे ठंडा करे। फिर एक घंटे…

    Spread the love
  • तोरई की स्वादिष्ट ग्रेवी वाली सब्जी

    तोरई का नाम सुनकर लोगो को लगता है की रोगियों वाले खाने की बात हो रही है। परन्तु आज हम आपको तोरई की ग्रेवी वाली सब्जी बनाना बताने जा रहे हैं जो की बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तोरई                    1/2 किलो तेल…

    Spread the love
  • |

    मसालेदार रोटी बनाने की सरल विधि

    आज तक आपने साधारण रोटी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी मसालेदार रोटी  खाई है? यह रोटी बनाने मेंबहुत ही आसान है और स्वाद में बहुत ही अच्छी है| इसे बच्चे बहुत ही मन से खाते हैं| अचानक आये मेहमानो के लिए भी यह बहुत ही अच्छी है| तो सीखते है मसालेदार रोटी बनाने का तरीका| सामग्री 1 1/2 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 1 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार 1/2 हल्दी पाउडर 2-3 चुटकी हींग 1/2 चम्मच प्रत्येक जीरा,अजवायन बारीक कटा हुआ धनिया 1 चम्मच पानी विधि थोड़ा सा कड़ा आटा गूंध ले, सभी उपरोक्त चीजों को डालें, गीले कपड़े से कवर करें। अब इसकी छोटी लोई बनाये|  3-4 मिमी  मोटाई की  रोटी बना ले फिर उसे तवे पे सेके।  बाद में जब भूरे रंग केधब्बे आ जाए तो गैस की लौ पे पक्का ले  और चिमटे की  मदद से फूला ले| घी  या मक्खन को लगाए और आम की मीठी चटनी या जैम के साथ गरम परोसे | यदि…

    Spread the love
  • |

    स्वादिष्ट फायदेमंद शकरकंदी की चाट

      वैसे तो शकरकंद के कई फायदे हैं पर सर्दियों में इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अपने लंबे पाचन समय के कारण शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करती है। आप इसकी स्वादिष्ट चाट बनाकर भी उसका मजा ले सकते हैं। सामग्री- 2 शकरकंद 1 बड़ा आलू तेल…

    Spread the love
  • मटर का चिड़वा बनाने की सरल विधि

    शाम के नाश्ते में अक्सर यही सोचते हैं की क्या बनाया जाए। आज हम आपको एक ऐसे स्नैक के बारे में बताने जा रहे है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इस स्नैक का नाम है मटर का चिड़वा। आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री तेल                            2 बड़े चम्मच चिड़वा पतला वाला     150…

    Spread the love
  • |

    बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने की सरल विधि

    फ्राइड राइस तो हम सबने ही कभी ना कभी जरूर से खाये होंगे पर आजकल लॉक डाउन के टाइम यदि आपका भी मन करे बाजार जैसा फ्राइड राइस खाने का तो जरूर पढ़े इसको। सामग्री चावल १ कप पानी जरूरतानुसार नीम्बू का रस १/२ छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार हरी मिर्च २ (बारीक कटी हुई) लहसुन…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *