|

संडे स्पेशल: चिली चीज सेंडविच

cheese sandwich chefshipra

आज हम आपको टेस्टी चिली चीज सेंडविच की रेसिपी बताने जा रहें है। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

ब्रेड 6 पीस

प्याज एक बारीक कटी

हरी मिर्च 2 से 3

शिमला मिर्च एक बारीक कटी

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च एक छोटी चम्मच

हरा धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

चीज 50 ग्राम

चाट मसाला एक छोटा चम्मच

मक्खन तलने के लिए

धनिया की चटनी

विधि

सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, ग्रेट किया हुआ चीज और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। तैयार है हमारा मिश्रण चीज में भर सेंडविच में भरने के लिए।

अब ब्रेड स्लाइस को फैला कर रखें और उस पर बटर और हरी धनिया की चटनी को अच्छी तरह से लगा ले। अब इसमें तैयार मिश्रण को भरें ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस लगाएं। फिर से तैयार मिश्रण लगाएं इसके ऊपर तीसरा ब्रेड पीस लगाकर ऊपर से बटर लगाएं और ग्रिल्ड पेन पर धीमी आंच में 2 मिनट तक ढककर सिकने दें। अब इस सेंडविच को पलट दे और दोबारा से 1 मिनट तक ढककर दूसरी तरफ भी सेक लें। इस तरह से सेकने से सैंडविच अंदर तक पक जाएगा और साथ में बहुत ही क्रिस्पी भी बन जाएगा तो तैयार है चिली चीज सेंडविच। इसे चाट मसाले या हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    स्वादिष्ट ख़जूर की चॉकलेट (khajoor chocolate) बनाने के सरल विधि

    चॉकलेट यूँ तो सभी उम्र लोगों को पसंद आती है लेकिन अगर यह चॉकलेट स्वादिष्ट  होने के साथ साथ पौष्टिक भी हो तो क्या कहना। आज हम आपको स्वादिष्ट खजूर की चॉकलेट (khajoor chocolate) बनाने की सरल रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री: 1 कप खजूर (बीज निकालकर कटे हुए)…

    Spread the love
  • |

    छोले की टिक्की बनाने की सरल विधि

    आलू टिक्की तो सभी खाते ही हैं परन्तु क्या अपने कभी छोले की टिक्की खायी है? अगर नहीं तो आज हम आपको छोले की टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि सामग्री भीगे छोले              4 कप हरा प्याज              1/2 कप…

    Spread the love
  • |

    Chef Shipra Recipe: अंडा भुर्जी

    अंडा वैसे तो भारतीय घरों में कई प्रकार से बनाया और खाया जाता है। आज हम आपको स्वादिष्ट अंडा भुर्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहें है। तो आइए जानते है Chef Shipra की एक और बेहतरीन रेसिपी बेहतरीन किचन टिप। सामग्री अंडे                              5-6 प्याज                            2 मध्यम आकर के (बारीक कटी हुई) अदरक…

    Spread the love
  • ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पंजाबी सब्जी

    इस नए साल पर बनाये स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल की पंजाबी मिक्स वेज वो भी घर पर . सामग्री ग्रेवी बनाने के लिए 2 कटोरी टमाटर 1 कटोरी प्याज 2 चम्मच लहसुन 1 चम्मच साबुत धनिया 1 चम्मच जीरा 2 तेजपत्ता 5 काली मिर्च के दाने 1 इलायची 2 चम्मच काजू के टुकड़े 1 चम्मच खसखस…

    Spread the love
  • |

    जन्माष्टमी स्पेशल: स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत के लिए स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी बनाने की सरल विधि। सामग्री भुने छीले मूंगफली के दाने                                1 कप हरी मिर्च                                                2 नीम्बू रस                                               ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक                                           ½ छोटा चम्मच पानी                                                       ½ कप विधि उपरोक्त सभी सामग्रियों को सिल-बट्टे पर या…

    Spread the love
  • बड़ी इलाइची के आयुर्वेदिक फायदे

    बड़ी इलाइची एक ऐसा किचन इंग्रीडिएंट है जो की हमारी रसोई में आसानी से पाया जाता है। वैसे तो ये खाने का स्वाद बढ़ाने के काम आता है। परन्तु इसके बहुत से आयुर्वेदिक फायदे भी हैं। आज हम आपको बड़ी इलाइची के आयुर्वेदिक फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं। जिन व्यक्तियों…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *