|

स्वादिष्ट और चटपटे मेथी के परांठे

सर्दियों के मौसम में सभी को टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है। आज हम आपको मेथी की परांठे बताने जा रहे है। आइये शुरू करते हैं।

सामग्री

आटा 500 ग्राम

मेथी 250 ग्राम

धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक  कटी हुई

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

हींग 1 चुटकी

सौंफ 1 छोटा चम्मच पिसी हुई

हरी मिर्च 2

लहसुन 4 कलियां

तेल तलने के लिए

विधि

सबसे पहले हरी मिर्च और लहसुन का बारीक पेस्ट बना ले। अब एक बाउल में आटा, मेथी, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, सौफ, हींग, मिर्च और लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह से मिला ले।

अब इसमें थोड़ा थोड़ा सा पानी डालकर इसका कड़ा आटा गूंथ लें। अब इसको 5 मिनट के लिए ढक कर सेट होने को रख दे। 5 मिनट के बाद हाँथो को तेल से ग्रीस करे और आटे को अच्छी तरह से मल ले।

अब गैस पर तवा चढ़ाए। आटे की लोई को तोड़ के इसके परांठे बना ले। तवे पर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तेल लगा कर परांठे सेक ले। तैयार है मेथी के परांठे।गर्मागर्म सर्व करें।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    नाश्ते में बनाये स्वादिष्ट हलवा नगौड़ी

    हलवा नगोड़ी एक ऐसा नाश्ता है जिसे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। विशेषतौर पर बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं हलवा नगोड़ी बनाने की सरल विधि। सामग्री हलवा के लिए सूजी               150 ग्राम चीनी               100…

    Spread the love
  • कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना

    हम लोग तरह तरह के बर्तनो में खाना खाते हैं। पर क्या आप जानते हैं की कैसा होता है ताम्बे और कांसे के बर्तनो में भोजन करना। तो आइये शुरू करते हैं। ताम्बे के बर्तन ताम्बे के बर्तनो में खाना खाने से व्यक्ति को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं…

    Spread the love
  • |

    चटपटी मसाले वाली स्वादिष्ट मूंगफली

    मूंगफली तो सभी पसंद करते हैं। पर आज हम आपको मसाले वाली मूंगफली की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। सामग्री मूंगफली                           100 ग्राम नमक                              स्वादानुसार तेल                                 तलने के लिए लाल मिर्च पाउडर             ¼ छोटी चम्मच धनिया पाउडर                  ¼ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर                ¼…

    Spread the love
  • |

    तिल के लड्डू बनाने की विधि

    सामग्री: सफेद तिल – 1 कप गुड़ (कसा हुआ) – ¾ कप घी – 1–2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच (वैकल्पिक) मूंगफली (दरदरी पिसी) – 2 छोटी चम्मच (वैकल्पिक) बनाने की विधि: सबसे पहले एक कढ़ाही में तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जब तिल चटकने लगें…

    Spread the love
  • लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप

    लज़ीज़ जायकेदार आलू के लोलीपोप एक ऐसा व्यंजन है जो की बच्चो और युवा वर्ग में बहुत ही प्रचलित और उनकी पसंदीदा डिश है| इसको बनाना बहुत ही सरल है, आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि | सामग्री मैदा 2 बड़ा चम्मच उबले आलू 1/2 कप महीन कटा प्याज 1/4 कप महीन कटी…

    Spread the love
  • लज़ीज़ और स्वादिष्ट मक्खनी ग्रेवी

    ग्रेवी तो हर किसी के घर में अलग अलग प्रकार से बनती ही है। किसी को थिक ग्रेवी पसंद होती है तो किसी को पतली। कोई तीखा ज्यादा रखता है तो कोई साधारण। आज हम आपको लज़ीज़ और स्वादिष्ट मक्खनी ग्रेवी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसको बनाना बहुत ही सरल है। सामग्री…

    Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *