|

इस राखी पर बनाये स्वादिष्ट और आसान चॉकलेट बर्फी

Image Source: Google Search

इस त्यौहार के सीजन में घर पर ही बनाये झटपट तैयार होने वाली आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट बर्फी।

सामग्री

कोको पाउडर १ बड़ा चम्मच

दूध १ १/२  बड़ा चम्मच

कंडेंस्ड मिल्क १/२ कप

बटर १ बड़ा चम्मच

काजू १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ)

बिस्कुट १/२ कप (मोटा ग्राइंड किया हुआ)

अखरोट १/२ कप (छोटे टुकड़ों में टूटा हुआ)

मेल्टेड चॉकलेट १ कटोरी

विधि

सबसे पहले एक पैन में कोको पाउडर को डालें और उसमे लगभग एक से डेढ़ बड़ा चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रखे की गैस को नहीं खोलना है।  हमें ये पेस्ट बिना फ्लेम के ही मिक्स करके बनाना है। गाढ़ा पेस्ट बन जाने के बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क और बटर को मिला लें। इसको बिना फ्लेम के अच्छी तरह से मिक्स करना है। पूरी तरह से मिक्स होने के बाद इसको तेज़ आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग एक उबाल आने तक पका लें।

उबाल आते ही गैस बंद करें और इसमें काजू, बिस्कुट को अच्छी तरह से मिला लें। पूरी तरह से मिक्स होने के बाद गैस को खोलें। अब उसको लगातार चलाते हुए लगभग आधा मिनट तक पकाएं। अब गैस को बंद करें और इसमें अखरोट के टुकड़ों को मिलाएं। और इसको किसी मोल्ड में डालकर एक सार फैला लें। ऊपर से माइक्रोवेव किया हुआ मेल्टेड चॉकलेट डालें।

इसको सेट होने के लिए फ्रिज में रखे। सेट होने के बाद इसको निकाल कर चौकोर टुकड़ों में काट लें। तैयार है झटपट तैयार होने वाली चॉकलेट बर्फी।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मेरे चैनल (#chefshipra) को सब्सक्राइब / फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

Spread the love

Similar Posts

  • |

    Mahashivratri 2025: व्रत के लिए साबूदाना खीर रेसिपी

    महाशिवरात्रि व्रत (mahashivratri 2025) पर यही उधेड़बुन लगी रहती है कि क्या खाया जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की व्रत के लिए साबूदाना खीर रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री: ½ कप साबूदाना 2 कप दूध ½ कप पानी 3-4 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार) 4-5 इलायची (कूटी हुई) या ¼ छोटा चम्मच…

    Spread the love
  • |

    कच्चे केले के दही भल्ले

    दही भल्ले तो सभी को पसंद आते हैं। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं खासतौर पर बच्चे। पर आज हम आपको कच्चे केले से दही भल्ले बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। सामग्री कच्चे केले           4-5 दही               300 ग्राम नमक              स्वादानुसार चीनी               स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर    …

    Spread the love
  • |

    छोले की टिक्की बनाने की सरल विधि

    आलू टिक्की तो सभी खाते ही हैं परन्तु क्या अपने कभी छोले की टिक्की खायी है? अगर नहीं तो आज हम आपको छोले की टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। तो आइये जाने इसको बनाने की सरल विधि सामग्री भीगे छोले              4 कप हरा प्याज              1/2 कप…

    Spread the love
  • शिमला मिर्च दो प्याजा बनाने की सरल विधि

    शिमला मिर्च दो प्याजा एक ऐसी सब्जी है जिसे हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से कहते हैं। आइये जानते है इसको बनाने की सरल विधि। सामग्री: बड़े प्याज (चकोर कटे)            3 बड़े प्याज (महीन कटे)            2 शिमला मिर्च (चकोर कटी)      250 गम नमक          …

    Spread the love
  • |

    राखी स्पेशल : जानिए तुअर दाल के कोफ्ते की सरल विधि

    इस राखी जरूर बनाये तुअर दाल के कोफ्ते को  |तुअर दाल के कोफ्ते उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय रेसिपी है, इसको बनाना काफी सरल है, आइये जानते है इसको बनाने की रेसिपी सामग्री 2 कप तूर दाल 6-7 हरी मिर्च बारीक़ कटी 3 चम्मचजीरा 1 चुटकी हींग नमक स्वाद अनुसार 3 बारीक कटी धनिया पत्ती 3-4 चम्मच घीसा…

    Spread the love
  • |

    तिलकुट की रेसिपी (सकट चौथ विशेष)

    आज हम आपको सकट चौथ के अवसर पर तिलकुट बनाने की सरल विधि बताने जा रहें हैं। आवश्यक सामग्री: तिल (सफेद) – 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप घी – 1 छोटा चम्मच (तिल भूनने के लिए) पानी – 2–3 बड़े चम्मच (गुड़ पिघलाने के लिए) इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच…

    Spread the love